फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikram Kothari wants to become property king in dehradun

रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी के बारे में खुला एक और राज, हैरानी में पड़ी जांच ऐजेसियां

Mon, 14 May 2018 07:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 May 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Vikram Kothari wants to become property king in dehradun
vikram kothari

रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी के बारे में एक और बात सामने आई है। इसके बाद से जांच ऐजेंसियां भी हैरानी में है।

विज्ञापन


विक्रम कोठारी देहरादून में प्रॉपर्टी किंग बनना चाहते थे। बीते कुछ वर्षों में उन्होंने देहरादून में न केवल प्रॉपर्टी खरीदीं बल्कि कई बड़े ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में करोड़ों रुपये का दांव भी खेला है।

हालांकि अब यह प्रॉपर्टी नीलाम होने जा रही हैं। कोठारी ने कई हाउसिंग प्रोजेक्ट में निवेश किया है। जांच एजेंसियों की पड़ताल में भी यह बात सामने आई है कि कोठारी ने दून के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अच्छी रकम का निवेश किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोठारी ने सहस्रधारा रोड के अलावा झाझरा के साथ ही शिमला बाईपास पर स्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट में सीधे हिस्सेदारी है। इसके अलावा मक्कावाला, बगरयिाल गांव स्थित एक ग्रुप हाउसिंग, खैरी मानसिंह और झाझरा स्थित ग्रुप हाउसिंग स्कीमों में कोठारी की कंपनी का पैसा लगा हुआ है। बीते कुछ वर्षों में कोठारी ने अपनी कंपनी से पैसे का देहरादून में निवेश किया है। नीलामी के दौरान अभी तक चिन्ह्ति हुई सभी प्रॉपर्टी का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कोठारी की संपत्तियों की 30 को लगेगी बोली

Vikram Kothari wants to become property king in dehradun
vikram kothari

कोठारी की संपत्तियों की 30 को लगेगी बोली
बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई के शिकंजे में फंसे उद्योगपति विक्रम कोठारी की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में यूनियन बैंक का करीब 464 करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने पर बैंक के पास बंधक देहरादून और उसके आसपास की संपत्तियों की नीलामी होगी। बोली लगाने के लिए 30 मई को दोपहर 11 से 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

यूनियन बैंक करीब नौ महीना पहले उनकी 21 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल वाली संपत्तियां जब्त कर चुका है। बैंक ने इन संपत्तियों की बोली के लिए 463 करोड़ 95 लाख रुपये कीमत तय की है। 21 फरवरी को कोठारी की गिरफ्तारी के बाद बकाया कर्ज की वसूली की संभावनाएं पूरी तरह खत्म होने के बाद बैंकों ने उन्हें और अधिक मोहलत दिए जाने से इनकार कर दिया था।

इस पर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने बैंक के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल सीए अनिल गोयल को कोठारी की संपत्तियों की नीलामी की जिम्मेदारी सौंपी थी। सीए अनिल गोयल एक महीने से संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया में लगे थे। शनिवार को उन्होंने यूनियन बैंक में बंधक संपत्तियों की नीलामी की घोषणा कराई।
 

ये संपत्तियां हैं बैंक के कब्जे में

Vikram Kothari wants to become property king in dehradun
vikram kothari

बिल्डर विश्वनाथ गुप्ता हैं पार्टनर
यूनियन बैंक देहरादून में जिन संपत्तियों की नीलामी करा रहा है, उनमें पार्टनर के तौर पर शहर के बिल्डर विश्वनाथ गुप्ता का भी नाम है। वे कोठारी की कंपनी रियलिटी रोटोमैक के पार्टनर बताए गए हैं। इसके अलावा जामनगर, गुजरात निवासी जुमाभाई हुसैन पतानी भी पार्टनर हैं। 464 करोड़ रुपये के कर्ज के एवज में तीनों की मिलीजुली संपत्तियां बंधक हैं।

ये संपत्तियां हैं बैंक के कब्जे में
इन्टास फार्मा के पीछे, सेलाकुई और दून, मौजा-धोरनखास, परवा दून- देहरादून में जमीन, फार्म हाउस आदि। इस पर मालिकाना हक विक्रम कोठारी की कंपनी मैसर्स रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड और बिल्डर विश्वनाथ गुप्ता की कंपनी मैसर्स डॉलफिन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त रूप से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed