{"_id":"58ee60a94f1c1b9f36cf795f","slug":"vikram-driver-abused-a-school-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम चालक की छेड़छाड़ से परेशान हुई स्कूली छात्रा, चलते विक्रम से लगा दी छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्रम चालक की छेड़छाड़ से परेशान हुई स्कूली छात्रा, चलते विक्रम से लगा दी छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास चालक के छेड़छाड़ करने पर एक स्कूली बच्ची चलते हुए विक्रम से कूदकर घायल हो गई। मौके पर इकट्ठा हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने करतूत जानकर आरोपी चालक से मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल छात्रा का एक अस्पताल में इलाज कराया गया। हालांकि पीड़ित के परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह चलते विक्रम से स्कूली ड्रेस में एक बच्ची कूद गई। सड़क पर गिरने से बच्ची की चीख निकली तो लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्कूली बच्ची को शरीर पर कई जगह चोटें आई। जख्मी 13 साल की बच्ची ने जब लोगों को घटना के बारे में बताया तो लोग गुस्से से लाल हो गए। भीड़ ने विक्रम चालक को नीचे उतारकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
टर्नर रोड के व्यापारी नेता विक्रम अग्रवाल की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस विक्रम और चालक को अपने साथ ले गई। व्यापारी नेता अग्रवाल ने बताया कि छात्रा विक्रम में चालक के बराबर में बैठी थी। इसी बीच चालक ने छेड़छाड़ की तो घबराहट में वह चलते विक्रम से कूद गई। छात्रा का पास के एक नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद छात्रा के स्कूल की शिक्षिकाएं और परिजन भी अस्पताल आ गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद से स्कूल प्रशासन, स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। हालांकि आईएसबीटी चौकी प्रभारी आशीष गुसाईं ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।