फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar News Another community youth molested girl in salon threatened to kill her

Vikasnagar: सैलून में युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 04 Oct 2024 11:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2024 11:31 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि वह सैलून में सिर की मालिश करवाने गई थी। एक पुरुष कर्मचारी ने उनके सिर की मसाज की। तभी कर्मचारी उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

विज्ञापन
Vikasnagar News Another community youth molested girl in salon threatened to kill her
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक यूनिसेक्स सैलून में सिर की मालिश कराने गई एक युवती से दूसरे समुदाय के एक युवक ने छेड़ाखानी कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने उनके निजी अंगों को छुआ। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ नए कानून बीएनएस के तहत लज्जा भंग और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह क्षेत्र के एक यूनिसेक्स सैलून में सिर की मालिश करवाने गई थी। सैलून में तीन युवतियां काम करती हैं, लेकिन जब वह सैलून में पहुंची तो तीनों भोजनावकाश पर गई थीं। बताया कि सैलून के एक पुरुष कर्मचारी ने उनके सिर की मसाज की। कर्मचारी उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने उनके निजी अंगों को छुआ। बताया कि विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


Dehradun: सामूहिक नहीं एक आरोपी ने किया था युवती से दुष्कर्म, पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ लज्जा भंग और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि महिला उप निरीक्षक नीमा रावत मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed