फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Girl Misdeed by one accused not by Group of Youth victim magistrate statement Register

Dehradun: सामूहिक नहीं एक आरोपी ने किया था युवती से दुष्कर्म, पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए

Fri, 04 Oct 2024 11:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2024 11:02 PM IST
सार

रायपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप था कि तीन युवकों ने युवती को जबरन उठाकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Dehradun Crime Girl Misdeed by one accused not by Group of Youth victim magistrate statement Register
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

रायपुर में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से एक आरोपी ने ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी दोनों युवकों के घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। लिहाजा उनके नाम मुकदमे से बाहर कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करा दिए हैं। अब तक की जांच में पुलिस ने कुछ स्वतंत्र गवाहों के बयान भी दर्ज किए है। वहीं, पीड़िता की हालत अब सामान्य है। रायपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप था कि तीन युवकों ने युवती को जबरन उठाकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में कार्रवाई को लेकर लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस भी दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आसपास पूछताछ की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी अभिषेक चार नंबर चक्की के पास से पीड़िता को पैदल अपने साथ मैजिक तक लाया। यहां से मैजिक में बैठाकर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Accident: नौगांव में बरातियों को लेकर लौट रही जीप खाई में गिरी, तीन की मौत, 10 गंभीर घायल

फोन कर बुलाया था दोस्तों को
पुलिस ने मुकदमे में अभिषेक के साथ उसके दो दोस्तों को भी नामजद किया था। जबकि, आरोपी अभिषेक ने इन्हें अपने एक अन्य साथी के फोन से कॉल कर बुलाया था। जिसके फोन से कॉल की गई वह भी मैजिक वाहन चलाता है। उसने भी तस्दीक की है कि अभिषेक उस वक्त तक मैजिक में अकेला था और पीड़िता पीछे बैठी थी। पुलिस ने जब इन दोनों नामजद युवकों की लोकेशन आदि का पता किया तो ये दोनों अलग-अलग स्थानों पर थे। यानी ये दोनों नामजद घटनास्थल पर थे ही नहीं।

विवेचना के लिए महिला दरोगा नियुक्त
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचना के लिए टीम गठित करते हुए दो महिला दरोगाओं को नियुक्त किया है। इसके अलावा साक्ष्यों के संकलन के लिए चार तकनीकी टीमों का गठन भी किया गया है। आरोपी अभिषेक निवासी लाडपुर, रायपुर को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed