Vikasnagar: सिरफिरे युवक ने रंजिश में मेडिकल स्टोर संचालक पर पाठल से किया हमला, हायर सेंटर रेफर
मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिष्ठा के पास स्थित नल से पानी भर रहा था। अचानक आरोपी बाइक पर आया। आरोपी ने बाइक से उतरकर अचानक अपने पास से पाठल निकाला और एक के बाद एक मेडिकल स्टोर संचालक पर उससे वार करने शुरू कर दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के मेदनीपुर बद्रीपुर में रविवार को एक सिरफिरे युवक ने एक मेडिकल स्टोर संचालक पर पाठल से हमला कर दिया। मेडिकल स्टोर संचालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मामूली विवाद को वारदात का कारण बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिष्ठा के पास स्थित नल से पानी भर रहा था। अचानक आरोपी बाइक पर आया। आरोपी ने बाइक से उतरकर अचानक अपने पास से पाठल निकाला और एक के बाद एक मेडिकल स्टोर संचालक पर उससे वार करने शुरू कर दिए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी भाग गया।
Pauri News: थलीसैंण में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने घायल मेडिकल स्टोर संचालक को धर्मावाला स्थित एक संस्था के अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। मेडिकल स्टोर संचालक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि तीन दिन पहले आरोपी किसी मामूली बात को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक से उलझने लगा था। उसने उसे देख लेने की धमकी दी थी। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।