{"_id":"6a09af1d62028b6bd9006b38","slug":"pauri-news-attempt-to-burn-youth-by-dousing-him-with-petrol-in-thalisain-severely-burnt-hospitalized-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: थलीसैंण में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: थलीसैंण में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Sun, 17 May 2026 05:41 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 17 May 2026 05:41 PM IST
सार
रौली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (40) पर गांव के ही आनंद सिंह ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायल वीरेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
थाना क्षेत्र के रौली गांव में शनिवार शाम एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। इस हमले में युवक 45 फीसदी झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रौली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (40) पर गांव के ही आनंद सिंह ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायल वीरेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि आरोपी आनंद सिंह घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Dehradun: उत्तराखंड एसएससी परीक्षा नकल रैकेट में एक और आरोपी गिरफ्तार, फरवरी में हुआ था गोरखधंधे का भंडाफोड़
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। पीड़ित वीरेंद्र सिंह खतरे से बाहर है, हालांकि वह 45 फीसदी झुलस गया है। फरार आरोपी का हाथ भी झुलसा बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।