फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar Crime 11-year-old Missing boy murdered and thrown in his Body in forest of Sudhowala

Vikasnagar Crime: हत्या कर सुद्धोवाला के जंगल में फेंका 11 साल के बच्चे का शव, 11 दिन से था लापता

Wed, 22 Jan 2025 07:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jan 2025 07:29 PM IST
सार

नौ जनवरी को इरफान अपने 11 वर्षीय बेटे को गांव से सेलाकुई लेकर आया था।उन्होंने बेटे को मनोरंजन के लिए एक स्मार्टफोन भी दिया था। 11 जनवरी को सुबह इरफान आम दिनों की तरह काम पर गए। वह दोपहर 12 बजे घर लौटा तो उनका बेटा वहां नहीं था।

विज्ञापन
Vikasnagar Crime 11-year-old Missing boy murdered and thrown in his Body in forest of Sudhowala
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सेलाकुई थाना क्षेत्र की पीठ वाली गली से 11 दिन से लापता 11 वर्षीय बालक का शव सुद्धोवाला के जंगल में मिला। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। गला घोंटकर बालक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। बालक लापता होने के दो दिन पहले ही उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर स्थित गांव से पिता के साथ सेलाकुई आया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेलाकुई थाना क्षेत्र की पीठ वाली पुलिया के पास इरफान किराये के मकान में रहता है। इरफान मूल रूप से बिजनौर जिले के धामपुर के पास बसेडा खुर्द के रहने वाला है। वह सेलाकुई में सेल्समैन का काम करता है। इरफान का परिवार गांव में रहता है। नौ जनवरी को इरफान अपने 11 वर्षीय बेटे को गांव से सेलाकुई लेकर आया था।
विज्ञापन


उन्होंने बेटे को मनोरंजन के लिए एक स्मार्टफोन भी दिया था। 11 जनवरी को सुबह इरफान आम दिनों की तरह काम पर गए। वह दोपहर 12 बजे घर लौटा तो उनका बेटा वहां नहीं था। आसपास खोजबीन करने पर भी बेटा नहीं मिला। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rishikesh: कब सुधरेंगे हालात...जर्जर सड़क पर हुई देर, गर्भवती ने 108 में नवजात को दिया जन्म

मंगलवार को सुबह 11 बजे मवेशी चराने वाले कुछ लोगों ने सुद्धोवाला के जंगल में एक बालक का शव पड़ा देखा। लोगों ने सेलाकुई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इरफान को मृतक की पहचान के लिए बुलाया गया।

उन्होंने मृतक की पहचान अपने बेटे के रूप में की। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि घटना की की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed