फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News delayed due to dilapidated road pregnant woman gave birth to newborn in 108 Ambulance

Rishikesh: कब सुधरेंगे हालात...जर्जर सड़क पर हुई देर, गर्भवती ने 108 में नवजात को दिया जन्म

Sun, 19 Jan 2025 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 19 Jan 2025 04:47 PM IST
सार

परिजनों ने गांव से ही एक टैक्सी किया और आशा कार्यकर्ता उर्मिला देवी के साथ ऋषिकेश सरकारी अस्पताल के लिए निकल गए। गांव से ऋषिकेश करीब 40 किमी दूर है। गांव से 10 किमी आगे नैल गांव के समीप 108 एंबुलेंस भी पहुंच चुकी थी।

विज्ञापन
Rishikesh News delayed due to dilapidated road pregnant woman gave birth to newborn in 108 Ambulance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

विकासखंड के पिलखेड़ी गांव की महिला मालती देवी ने अस्पताल जाते वक्त 108 में बच्चे को जन्म दिया। शनिवार की शाम को करीब छह बजे मालती देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। परिजनों ने फोन किया तो 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खराब सड़क का हवाला देते हुए एक घंटे का समय लगने की बात कही।

विज्ञापन


ऐसे में परिजनों ने गांव से ही एक टैक्सी किया और आशा कार्यकर्ता उर्मिला देवी के साथ ऋषिकेश सरकारी अस्पताल के लिए निकल गए। गांव से ऋषिकेश करीब 40 किमी दूर है। गांव से 10 किमी आगे नैल गांव के समीप 108 एंबुलेंस भी पहुंच चुकी थी। यहां गर्भवती मालती को टैक्सी से एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


108 में सवार होने के कुछ देर बाद ही लगभग आठ बजे मालती ने मोहनचट्टी के समीप स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मोहनचट्टी से ऋषिकेश करीब 20 किमी दूर है। 108 में तैनात चालक सुनील नेगी एवं टेक्नीशियन अमन भट्ट ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh News: हेल्थ केयर सेक्टर में उपयोगी सिद्ध हो रही है एआई

सड़कों की स्थिति जर्जर अवस्था में
विकास खंड में सड़कों की जर्जर स्थिति स्थानीय निवासियों पर भारी पड़ रही है। स्थिति यह है कि जर्जर सड़कों पर आने से 108 सेवा इंकार कर देती है। जिससे कई बार गर्भवती को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

वर्ष 2008 में बनी थी सड़क
करीब 70 किमी लंबे बिजनी-कपोल काटल-नैल बनचूरी-नाली खाल मोटर मार्ग का निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। लेकिन शुरुआत के करीब 16 किमी दायरे में सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी अजय सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने लोनिवि को सड़क की मरम्मत के लिए पिछले वर्ष भी पत्र लिखा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़क की जर्जर स्थिति ग्रामीणों के लिए जानलेवा बनी हुई है। सड़क से करीब दो दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। यह मार्ग क्षेत्र को कोटद्वार से भी जोड़ता है।


कच्ची सड़क पर नहीं जाती 108
नियमानुसार 108 सेवा का संचालन कच्ची सड़क पर नहीं होता है। फिर भी जहां तक संभव हो सके 108 सेवा का वाहन पहुंचता है। 108 सेवा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 108 में कई जीवन रक्षक उपकरण होते हैं। कच्ची सड़कों पर चलने से गिरने व टूटने का भय रहता है।

परिजन गर्भवती की शुरू से ही ऋषिकेश स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल में जांच करवा रहे थे। 108 में जन्मा बच्चा एवं माता दोनों स्वस्थ हैं।
- डॉ. राजीव कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी यमकेश्वर

- 108 एंबुलेंस का संचालन कच्ची सड़कों पर होता तो है लेकिन सड़क अधिक खराब होने की दशा में और मशीनरी एवं औषधियों की सुरक्षा को देखते हुए संचालन नहीं होता है।
- शुभम चौहान जिला कार्यक्रम अधिकारी पौड़ी 108

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed