Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar accident vehicle falls into gorge two killed including 2 year old girl several injured

विकासनगर में दर्दनाक हादसा: कोटी रोड के पास खाई में गिरा वाहन, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, तीन घायल

Thu, 26 Nov 2026 11:03 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Nov 2026 11:03 AM IST
सार

विकासनगर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। वाहन में सवार लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बच्ची समेत  लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Vikasnagar accident vehicle falls into gorge two killed including 2 year old girl several injured
विकासनगर में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: एसआईआर में कट गया नाम तो न घबराएं, फॉर्म-6 भरकर दोबारा बनवा सकते हैं वोटर कार्ड, नहीं होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।  वाहन में सवार सभी लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव शुरु किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed