फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vijay bahuguna and harish rawat relation

अब बहुगुणा करते है इशारों में बात

Thu, 27 Nov 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Nov 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
vijay bahuguna and harish rawat relation

पहले हरीश रावत दिल्ली से आते थे बहुगुणा सरकार के खिलाफ इशारों में राजनैतिक बयानबाजी करते थे। अब उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने ले ली है।

विज्ञापन


उत्तराखंड उबर रहा है
बहुगुणा दिल्ली से शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा पहुंचे। उन्होंने ने अपनी बात इशारों-इशारों में कही। पीडीएफ मंत्रियों को घटाने के मुद्दे पर पहले बोले केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा, लेकिन पुराने स्टैंड पर कायम हैं पर बोले जो लोग राजनैतिक हैं वे मेरा इशारा समझते हैं। फिर बोले, ऑलवेज होप(हमेशा आशांवित)।
विज्ञापन


बहुगुणा ने एक ओर मीडिया से कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार दीमक की तरह चाट रहा है। वहीं यह भी कहा राज्य में राजनीतिक प्रदूषण नहीं है आपदा से त्रस्त उत्तराखंड उबर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकारी कामकाज पर कहा कि कभी कभी चर्चा से कुछ नए पहलू निकलते हैं जिसका लाभ होगा। कुछ नए कानून बने हैं उन पर चर्चा नहीं हो सकी। विपक्ष के साथ सरकार को भी मौका नहीं चकूना चाहिए था।

कानून व्यवस्था और अच्छी होनी चाहिए
हल्द्वानी में बच्ची से दुष्कर्म को घृणित घटना बताया और विश्वास जताया कि उत्तराखंड सरकार अपराधियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ही नहीं इस घटना से प्रदेश का हर व्यक्ति आहत है। उन्होंने इशारों इशारों में इस घटना को माइग्रेशन से जोड़ा।

फिर बोले, बाहर से बड़ी संख्या में टूरिस्ट भी आते हैं बाहर का भी कोई हो सकता है इसकी भी जांच होनी चाहिए। आरोपी का सख्त सजा मिले। आरोप-प्रत्यारोप की बात नहीं कानून व्यवस्था और अच्छी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि  प्रदेश में सत्ता परिवर्तन नहीं नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। मैं भी एक क्षेत्र का विधायक हूं लेकिन मैंने सीएम रहते जो घोषणाएं की थीं आशा है सरकार की ओर से उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। सितारगंज की भी कुछ योजनाएं लंबित है सीएम से बात हुई है। किसानों को पट्टे के अधिकार पर जल्द फैसला होगा।

पांच मिनट अगल-बगल बैठे रावत-बहुगुणा
सदन में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की मौजूदगी से सत्तापक्ष का सिटिंग अरेजमेंट भी बदला। बहुगुणा दूसरे सत्र में आए और बैक बैंचर बनकर बैठे तो उनके समर्थक कहे जाने वाले विधायकों ने आसपास की कुर्सियां पकड़ ली।

सीएम रावत सदन में आए तो उस समय समूचा विपक्ष वेल हंगामा कर रहा था। जैसे ही सीएम का ध्यान उनकी सीट से दूर बैठे बहुगुणा पर गया अपनी सीट से उठकर उनके पास पहुंचे। तभी बहुगुणा के बगल में बैठे मदन बिष्ट ने अपनी सीट छोड़ दी। सीएम ने बहुगुणा को खिसकाया और उनके बगल में बैठ गए।


करीब पांच मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। उस दौरान अध्यक्ष जी न्याय करो का नारा लगा रहे विपक्ष का नारा बदल गया और नारा लगाने लगे मुंह में राम बगल में छूरी।

हम साथ-साथ हैं
बहुगुणा कैंप एक बार फिर सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखा। सदन से निकलकर बहुगुणा मंत्री हरक सिंह के कमरे में पहुंचे उनके साथ दूसरे मंत्री प्रीतम सिंह, विधायक सुबोध उनियाल, विजयपाल सजवाण, राजकुमार, उमेश शर्मा काऊ, विक्रम नेगी थे। सदन के अंदर मदन बिष्ठ और शैलेंद्र मोहन सिंघल उनके करीब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed