{"_id":"66ecb5150cb3d4dcf20a7074","slug":"vigilance-raids-caught-electricity-theft-in-28-houses-dehradun-news-c-5-1-drn1030-505598-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: विजिलेंस ने मारा छापा, 28 लोगों के घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, गाड़ियां देख लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: विजिलेंस ने मारा छापा, 28 लोगों के घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, गाड़ियां देख लोगों में मचा हड़कंप
Fri, 20 Sep 2024 09:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 09:29 AM IST
सार
विजिलेंस ने कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी। विजिलेंस टीम की गाड़ियां देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने दादूबास और टकाभरी गांव में छापा मारकर 28 लाेगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इसमें अधिकतर लोग मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए। कुछ लोगों ने कटिया डाली हुई थी। टीम को देखते ही लोगों ने घरों की छत पर पड़ी कटिया को उतार फेंका। टीम ने सभी बिजली चोरों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी है।I
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को धनौरी क्षेत्र के कुछ गांवों में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर बृहस्पतिवार को देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने टकाभरी और दादूबास में छापा मारा। इस दौरान टीम की गाड़ियों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। टीम की कार्रवाई से पहले ही बहुत से लोगों ने घरों की छत पर पड़ी कटिया को उतार फेंका। इस दौरान टीम ने लोगों के घरों पर छापा मारना शुरू किया।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन अधिकारियों की सख्ती के सामने उनकी एक न चली। इस दौरान टीम ने दादूबास में 11 और टकाभरी में 17 लोगों के घराें में बिजली चोरी पकड़ी। इनमें अधिकतर लोग ऐसे थे जिनके पास पहले से बिजली कनेक्शन था लेकिन इन्होंने मीटर से पहले कट लगाया हुआ था। वहीं कट को छिपाने के लिए किसी ने मीटर के पास पुराल का ढेर लगाया हुृआ था तो किसी ने चादर फैलाई हुई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर नहीं लग पाए फायर अलार्म और रडार, छह करोड़ नहीं मिलने से लटके हैं काम
वहीं कुछ लोगों ने छत से एलटी लाइन पर कटिया डाली हुई थी। विजिलेंस निरीक्षक मारूत शाह ने बताया कि सभी 28 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। टीम में सहायक अभियंता हनुमान सिंह रावत, धनंजय कुमार, विकास कुमार, एसडीओ अश्वनी सिंह, जेई योगेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।I