फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Vidhan Gautam trapped in Myanmar reached home safely

Dehradun: सकुशल घर पहुंचा म्यांमार में फंसा युवक, थाईलैंड की कंपनी में काम करने के दाैरान बनाया था बंधक

Fri, 30 Aug 2024 02:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 02:10 PM IST
सार

विधान ने कहा कि विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। करीब दो महीने तक यहां पर काम करने के बाद उनका भारतीय एंबेसी से संपर्क हुआ।

विज्ञापन
Dehradun News:  Vidhan Gautam trapped in Myanmar reached home safely
म्यांमर से सकुशल लाैटा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

म्यांमार में फंसा प्रतीतनगर रायवाला के इंदिरा कॉलोनी निवासी विधान गौतम बुधवार को अपने घर सकुशल पहुंच गया है। उनके घर पर उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। विधान थाईलैंड की विदेशी कंपनी में कार्य करने के लिए गया था, जहां उसे बंधक बना लिया गया था।

विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद विधान ने बताया कि थाईलैंड पहुंचने के बाद एजेंट के माध्यम से उनको दूसरी कंपनी में शिफ्ट कर दिया गया था। विधान ने दावा किया कि उसे थाईलैंड से एक ट्रैवल एजेंट उन्हें बस के माध्यम से थाईलैंड के एक शहर में ले गया था। जहां उनसे अवैधानिक कार्य कार्य करने को कहा गया।
विज्ञापन


विधान ने कहा कि विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। करीब दो महीने तक यहां पर काम करने के बाद उनका भारतीय एंबेसी से संपर्क हुआ। भारतीय एंबेसी से संपर्क करने के बाद उन्हें चार दिन तक शौचालय में बंद करके रखा गया। दसवें दिन म्यांमार से एक रेस्क्यू ऑफिसर उनके पास पहुंचा। वह छह व्यक्तियों को वहां से निकाल कर ऑफिस में लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: दून अस्पताल के भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ा युवक, कूदने की दे रहा धममी, मचा हड़कंप


उन्होंने बताया कि रेस्क्यू करने के बदले उनकी मां ने म्यांमार में एक कंपनी को लगभग 1.70 लाख रुपये का भुगतान उनके बताए गए पते पर किया था। भुगतान करने के बाद भी उन्हें एक महीने तक के लिए म्यांमार जेल में रखा गया। उसके बाद एक दिन उन्हें थाईलैंड जेल में रखा गया और अगले दिन थाईलैंड कोर्ट में फाइन देने के बाद दो दिन तक कैद में रखा गया। इसके अलावा पांच दिन तक बैंकॉक के आईडीसी सेंटर में रखा गया।

कहा, 26 अगस्त को उन्हें बैंकाक से दिल्ली लाया गया और 27 अगस्त को वह अपने घर पर सकुशल पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि यदि भारत और उत्तराखंड सरकार इस मामले में तेज गति से कार्य करती तो गौतम जल्द ही घर वापस लौट सकता था। ग्राम प्रधान सागर गिरी ने कहा कि गौतम विधान सकुशल घर पहुंच गया है। जिस पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed