फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Boy climbed to third floor of building at Doon Hospital threat to Jump

Dehradun: दून अस्पताल के भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ा युवक, कूदने की दे रहा धमकी, मचा हड़कंप

Fri, 30 Aug 2024 12:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Aug 2024 12:29 PM IST
सार

Dehradun News: युवक का आरोप है कि उसका मोबाइल अस्पताल में किसी ने चोरी कर लिया। पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा।

विज्ञापन
Dehradun News Boy climbed to third floor of building at Doon Hospital threat to Jump
दून अस्पताल के भवन पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के सबसे बड़े दून अस्पताल में आज हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। एक युवक अस्पताल भवन की तिसरी मंजिल पर चढ़ गया। युवक को भवन पर चढ़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल अस्पताल में किसी ने चोरी कर लिया।

विज्ञापन


Dehradun: पौड़ी के युवक ने दून के होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, रुड़की में रहकर करता था पढ़ाई
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा। युवक का कहना है कि जब तक उसका मोबाइल नहीं मिलेगा तब तक वह भवन से नीचे नहीं उतरेगा। युवक के भवन पर चढ़ने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस टीम माैके पर पहुंची। करीब दो घंटे चले ड्रामे के बाद युवक को पुलिस ने पकड़कर नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने युवक से बात की। उसने अपना नाम हर्ष निवासी लखीमपुर खीरी बताया। बताया कि वह देहरादून घूमने के लिए आया था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।  एक युवक ने उसकी सहायता की। एंबुलेंस बुलवाकर उसको वह अस्पताल लेकर आया। उसके बाद युवक ने उसके दोनों मोबाइल को उससे ले लिया और वहां से रफू चक्कर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed