फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Video of police brutally beating a youth goes viral two constables line up

Dehradun: पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल...जूतों की नोक से युवक को पीटा, दो सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 25 Jun 2023 03:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 25 Jun 2023 03:52 PM IST
सार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें दो सिपाही एक युवक के घुटनों पर जूते की नोक से वार करते दिख रहे थे।

विज्ञापन
Dehradun news: Video of police brutally beating a youth goes viral two constables line up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो दिनभर वायरल होता रहा। इसमें सिपाही एक व्यक्ति को जूतों की नोक से बुरी तरह पीटते दिख रहे थे। मामला संज्ञान में आया तो पुलिस मुख्यालय ने एसएसपी देहरादून को जांच के आदेश दिए। जांच के बाद उन्होंने धर्मावाला चौकी के दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ विकासनगर को सौंपी गई है। उनसे 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


राजधानी में शनिवार को पूरे दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें दो सिपाही एक युवक के घुटनों पर जूते की नोक से वार करते दिख रहे थे। मामला सबसे पहले पुलिस मुख्यालय पहुंचा। जांच में पता चला, ये दोनों सिपाही विकासनगर कोतवाली की धर्मावाला चौकी के हैं। इनके नाम मनोज भारती और दिनेश सेमवाल हैं।
विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया, दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले में सीओ विकासनगर भाष्कर शाह से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले बल्लीवाला चौक के पास एक सिपाही का युवक से मारपीट करते वीडियो भी वायर हुआ था। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed