फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Victory is not achieved through weapons, but through humanity and change.

Dehradun News: जीत हथियारों से नहीं, बल्कि मानवता और परिवर्तन से मिलती है

Wed, 19 Nov 2025 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Victory is not achieved through weapons, but through humanity and change.
डीपीएस के वा​र्षिक समारोह में सम्राट अशोक के जीवन पर आधारित नाटक पर प्रस्तुति देते छात्र और छात
विकासनगर। डीपीएस विकासनगर में तृतीय वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओंं ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान नाट्य प्रस्तुति राजा अशोक से छात्र-छात्राओं ने सच्ची जीत हथियारों से नहीं, बल्कि मानवता और परिवर्तन से मिलती है का संदेश दिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव राज्यपाल सचिवालय, विद्यालयी शिक्षा विभाग रविनाथ रमन ने किया। उसके बाद प्री-प्राइमरी के छात्रों ने यू आर हैपी नृत्य की प्रस्तुति दी। एलकेजी ने छात्रों ने कंट्री नृत्य, यूकेजी के छात्रों ने जापानी नृत्य, कक्षा एक और दो के छात्रों ने साल्सा व जुंबा नृत्य कर सभी को मन मोह लिया। कार्यक्रम मेंं सम्राट अशोक के जीवन-परिवर्तन, करुणा और अहिंसा की ओर उनके कदमों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान होपटाउन स्कूल की प्रधानाचार्य सुप्रिया श्रीवास्तव, स्कूल के चेयरमैन संजय अग्रवाल, निदेशक यश अग्रवाल, प्रधानाचार्य सोनिया कुमार, अकादमिक डीन शिवानी नैथाणी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed