फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Veteran experts in state musical instruments will be honored

राज्य वाद्य यंत्र में पारंगत विभूतियां होंगी सम्मानित

Mon, 16 Sep 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Veteran experts in state musical instruments will be honored
देहरादून। डांडी कांठी क्लब की ओर से जागर संरक्षण दिवस 17 सिंतबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्था राज्य वाद्य यंत्र में पारंगत प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी रविवार को उत्तरांचल प्रेसक्लब में डांडी कांठी क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल ने मीडिया को दी। उनियाल ने बताया कि 17 सितंबर को नगर निगम टाऊन हॉल में जागर संरक्षण दिवस मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि नैनीताल सांसद अजय भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत कई दर्जाधारी लोग मौजूद रहेंगे। सुबह स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन होगा। इसके बाद उत्तराखंड संस्कृति के ध्वज वाहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा क्लब के यूट्यूब चैनल पर युवा गायक गीताराम कंसवाल के स्वरचित गीत मेरू गढ़देश के ऑडियो का विमोचन भी होगा। क्लब की ओर से उत्तराखंड के युवा काष्ठ शिल्पकला विशेषज्ञ की ओर से बनाई कलाकृतियों को सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed