{"_id":"597615324f1c1b60328b48fd","slug":"very-heavy-rain-alert-in-four-district-of-uttarkhand-for-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चार जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, भारी गुजरेंगे अगले 24 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चार जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, भारी गुजरेंगे अगले 24 घंटे
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन बारिश और अगले दिन खिल रही चटख धूप लोगों को गर्मी-उमस से बेहाल कर रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में राज्य के चार जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। राज्य के अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
रविवार को सूर्यदेव की तपिश के कारण उमस और गर्मी ने बेहाल कर दिया था। सोमवार को सुबह से रिमझिम बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया था। दोपहर बाद धूप खिलने से उमस फिर बढ़ गई।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और नैनीताल में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है जबकि आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही राज्य के अन्य अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।