{"_id":"6259d10a4637653bb873f6eb","slug":"vehicles-will-be-able-to-run-for-the-whole-season-with-a-green-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : एक ग्रीन कार्ड से पूरे सीजन की यात्रा में चल सकेंगे वाहन, चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : एक ग्रीन कार्ड से पूरे सीजन की यात्रा में चल सकेंगे वाहन, चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर
Sat, 16 Apr 2022 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:39 AM IST
सार
चारधाम यात्रा के तहत 18 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने शुरू होंगे। परिवहन मंत्री ने सोमवार को बुलाई तैयारियों के मद्देनजर बैठक। परिवहन विभाग लगातार चारधाम यात्रा की तैयारियों पर काम कर रहा है। वेबसाइट तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : AmarUjala
विस्तार
चारधाम यात्रा में एक बार ग्रीन कार्ड बनवाने के बाद पूरे सीजन में उसी से वाहन चलेंगे। बार-बार ग्रीन कार्ड बनाने का झंझट नहीं होगा। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने सोमवार को यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग लगातार चारधाम यात्रा की तैयारियों पर काम कर रहा है। वेबसाइट तैयार की जा चुकी है। 18 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए एक बार जो ग्रीन कार्ड बनवाएगा, उसी कार्ड से बाद में भी वह वाहन चारधाम यात्रा में जा सकेगा।
विज्ञापन
पहले हर यात्रा चक्कर के लिए अलग से ग्रीन कार्ड बनवाना पड़ता था। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने भी सोमवार को परिवहन विभाग की बैठक बुलाई है। बैठक में ट्रांसपोर्टरों को भी आमंत्रित किया गया है। वह चारधाम यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर बात करने के साथ ही तैयारियों को भी परखेंगे।
विज्ञापन
ट्रिप कार्ड भी ऑनलाइन बनेगा
चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों की पूरी जानकारी के लिए ट्रिप कार्ड बनेगा। इसके लिए भी ऑनलाइन वेबसाइट greencard.uk.gov.in आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद यह ट्रिप कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध हो जाएगा। ट्रिप कार्ड एक फेरे के लिए ही वैध होगा।