फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle parked in Delhi was challaned in Doon, the number was in another car

Dehradun News: दिल्ली में खड़ी गाड़ी का देहरादून में हो गया चालान, पूरा मामला पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Tue, 30 May 2023 08:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2023 08:25 PM IST
सार

अनूप कुमार निवासी सेक्टर छह, रोहिणी दिल्ली का ई-मेल मिला था। इसमें उन्होंने बताया, उनकी कार का गत 12 मई को दून के कारगी चौक पर ऑनलाइन चालान हो गया है।

विज्ञापन
Vehicle parked in Delhi was challaned in Doon, the number was in another car
चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में खड़ी कार का दून में चालान हो गया। परेशान मालिक ने जब यातायात पुलिस को ई-मेल किया तो मामले की जांच हुई। पता लगा, दूसरी कार पर दिल्ली की कार का नंबर लगाया गया था। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया। कार को भी सीज किया गया है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि अनूप कुमार निवासी सेक्टर छह, रोहिणी दिल्ली का ई-मेल मिला था। इसमें उन्होंने बताया, उनकी कार का गत 12 मई को दून के कारगी चौक पर ऑनलाइन चालान हो गया है। जबकि, इस दिन उनकी कार दिल्ली में ही खड़ी थी। मामले में जांच के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एसआई सर्वेश कुमार ने रविवार को इस नंबर की कार को कारगी चौक पर पकड़ लिया। इस कार का नंबर जब ई-चालान मशीन में डाला गया तो इसका चेसिस और इंजन नंबर अलग पाया गया।
विज्ञापन


पता चला, चालक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार चला रहा था। चालक ने अपना नाम साकेत निवासी गढ़वाली कॉलोनी, रायपुर बताया। जबकि, यह गाड़ी गौरव निवासी थाना बाबरी, शामली के नाम पर रजिस्टर्ड है। दोनों के खिलाफ पटेलनगर थाने में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में अंबाला से खरीदी थी कार, नहीं कराया रजिस्ट्रेशन
कार के मालिक गौरव निवासी शामली ने यह कार 2019 में अंबाला से खरीदी थी, लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। इसके बाद 2020 अप्रैल में बीएस फोर मानकों वाली गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। यह कार मारूति बलीनो है। जबकि, जो नंबर इन्होंने कार पर लगाया था वह भी जून 2019 में खरीदी गई बलीनो कार का ही है। यह नंबर इन्हें कैसे मिला इसकी जांच की जा रही है।


कार के पीछे लिखा हुआ है पुलिस
कार पर आरोपियों ने पीछे की तरफ पुलिस भी लिखा हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस लिखे होने के कारण कई बार चेकिंग में इस गाड़ी को कोई रोकता नहीं था। उनका पुलिस से न तो कोई संबंध है और न ही उनका कोई परिचित ही पुलिस में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed