फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vegetable shortage in dehradun.

शादी की वजह से गायब हुई विदेशी सब्जी

Fri, 05 Dec 2014 11:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Dec 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
vegetable shortage in dehradun.

देहरादून में सस्ती सब्जियों, फलों के मेले से अबकी विदेशी सब्जियां, फल गायब रहे। शादी के जबरदस्त साये की वजह से इनकी आवक बेहद कम रही, जिसके चलते इनका काउंटर नहीं लगाया जा सका।

विज्ञापन


हुआ साढ़े 5 लाख रुपए का कारोबार
जो सब्जी मुहैया थी, उसकी कीमत भी बहुत ज्यादा थी, लिहाजा सस्ती सब्जी, फलों के ग्राहकों के लिए इन्हें मुफीद नहीं समझा गया। एक स्टाल पर मंडवे के आटे, कुलथ की दाल भी यहां पहली बार बिक्री के लिए रखी गई। इनकी तरफ भी ग्राहकों का खासा रुझान देखने को मिला।
विज्ञापन


कुछ ऐसे स्टाल भी थे, जिन्होंने रेट के पर्चे चस्पा नहीं किए थे, उन्हें लेकर ग्राहकों को जरूर शिकायत रही। उन्होंने पूर्व में दिए गए रेट से इनके जुदा होने का भी मुद्दा उठाया। मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद के अनुसार कुल साढ़े 5 लाख रुपए का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटर और गाजर की सर्वाधिक पूछ
मेले में पहले के मुकाबले गुरुवार को मटर और गाजर की सर्वाधिक पूछ रही। मटर 6 क्विंटल बिकी, जबकि गाजर साढ़े 3 क्विंटल। डेढ़ हजार दर्जन केले बिके। मशरूम की बिक्री 110 किलो रही।

यूं हुई बिक्री
सब्जी - मात्रा (क्विंटल में)
आलू - 20
टमाटर - 15
गोभी - 15
बंदगोभी - 10

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed