{"_id":"e7c9733ebca767efabade1eab0e71f3d","slug":"vegetable-fair-after-diwali-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद हर गुरुवार मिलेगी सस्ती सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद हर गुरुवार मिलेगी सस्ती सब्जी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Oct 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई की मार से परेशान आम आदमी को दिवाली बाद कुछ राहत मिल सकती है। अगर कवायद परवान चढ़ी तो दिवाली के बाद देहरादून में हर गुरुवार को सस्ती सब्जी मिलेगी।
विज्ञापन
निरंजनपुर मंडी में लगेगा सब्जियों का मेला
राजधानी स्थित निरंजनपुर स्थित नई मंडी में फल, सब्जी मेला लगेगा। इसमें ग्राहकों को वाजिब दाम पर फल, सब्जी मुहैया कराई जाएगी। मंडी समिति पदाधिकारियों और व्यापारी एसोसिएशन की सोमवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी।
विज्ञापन
मेले का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया। इससे पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने पुरानी मंडी का दौरा किया। यहां कई स्थानों पर कूड़ा, गंदगी से लोगों के लिए एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने 30 स्थानों को चिन्हित किया। यहां कूड़ेदान रखे जाने के निर्देश दिए। पानी की निकासी की खराब व्यवस्था देख उन्होंने निर्माण अनुभाग को भी नाली निर्माण को कहा। बैठक में उन 132 दुकानों का मुद्दा भी उठा, जो आवंटित तो हैं, लेकिन यहां व्यापारी कारोबार शुरू नहीं कर रहे।
व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से शीघ्र ही दुकानों में कारोबार शुरू कराने की बात कही गई, अन्यथा आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी गई।
बीते सप्ताह ही दो दुकानों का आवंटन निरस्त किया जा चुका है। बैठक में व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र आनंद, सचिव आदेश चौहान आदि उपस्थित रहे।