{"_id":"5c77c8c2bdec2273875d6780","slug":"vedic-yog-kendra-haridwar-celebrates-two-years-of-establishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक योग केंद्र ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, बच्चों को कराया योग, बांटी शिक्षा सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक योग केंद्र ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, बच्चों को कराया योग, बांटी शिक्षा सामग्री
Fri, 01 Mar 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को सिखाया योग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदिक योग केंद्र ने अपने द्वितीय स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून और हरिद्वार जिले में स्थित केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए। इसके साथ ही केंद्र के संस्थापक योगाचार्य रोहित गौतम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय बड़ोवाला के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों संग योगाभ्यास किया। उन्हें योग के गुर सिखाए। केंद्र के संस्थापक रोहित गौतम, विकास चमोली एवं सोष्ठव खेवड़िया के द्वारा छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन
योगाचार्य रोहित गौतम ने कहा कि सफलता के लिए स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन का भी होना आवश्यक है। दोनों को स्वस्थ रखने की अद्भुत क्षमता केवल योग से ही संभव है। योग जीवन में सकारात्मकता लाता है। हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने बताया कि वैदिक योग केंद्र की स्थापना हरिद्वार में दो साल पहले हुई थी। देहरादून में यह केंद्र तीन माह से संचालित है। केंद्र के संरक्षक नाड़ी विज्ञान के विशेषज्ञ डॉक्टर लक्ष्मी नारायण जोशी हैं। केंद्र के प्रेरक श्यामसुंदर गौतम हैं। योगाचार्य रोहित गौतम ने बताया कि मार्च में देहरादून के बलबीर रोड स्थित योग केंद्र में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें कोई भी भाग ले सकता है।
विज्ञापन