फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Union Election: Notification issued sale of nomination papers will start in Raipur PG College

Student Union Election: अधिसूचना जारी, रायपुर पीजी कॉलेज में सोमवार से शुरू होगी नामांकन पत्रों की बिक्री

Sun, 18 Dec 2022 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2022 07:42 PM IST
सार

19 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 20 दिसंबर को नामांकन होंगे। 21 दिसंबर को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
Student Union Election: Notification issued sale of nomination papers will start in Raipur PG College
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रायपुर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। कॉलेज ने शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. यतीश वशिष्ठ ने बताया कि 19 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 20 दिसंबर को नामांकन होंगे। 21 दिसंबर को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को सभी प्रत्याशियों के साथ कॉलेज प्रशासन की बैठक होगी। 24 दिसंबर को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान और इसी दिन दोपहर दो बजे से मतगणना होगी। 

विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत अमल में लाई जाएगी। आई कार्ड के बिना कॉलेज परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिसर के भीतर किसी भी प्रकार के प्रिंटेड पोस्टर, पंफलेट, बैनर का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। अधिसूचना जारी होने के बाद प्राचार्य ने शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर निष्पक्ष चुनाव के निर्देश भी दिए। इस मौके पर डॉ. एमएस पवार, डॉ. विजेंद्र लिंगवाल, डॉ. जीसी डंगवाल, डॉ. अरुण कुमार अग्रवाल, डॉ. दयाधर दीक्षित, डॉ. रेखा चमोली मौजूद रहे।

विज्ञापन

एनएसयूआई में बगावत, एबीवीपी ने दिया आसरा
डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले टिकट न मिलने से नाराज जिन एनएसयूआई नेताओं ने बगावत की, उन्हें एबीवीपी ने आसरा दे दिया। इनमें से दो को टिकट देकर मैदान में भी उतार दिया है।

छात्रसंघ चुनाव के बीच एनएसयूआई के लिए गुटबाजी और बगावत इस साल भी मुश्किलें पैदा कर रही है। शुक्रवार को विवि प्रतिनिधि पद का टिकट न मिलने से नाराज एनएसयूआई की दावेदार भव्या एबीवीपी में शामिल हो गई थीं। शनिवार को भव्या ने एबीवीपी के पैनल से नामांकन किया। वहीं, अध्यक्ष पद के दावेदार वासु शर्मा भी एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर बागी हो गए।
शनिवार सुबह वह एबीवीपी प्रांत कार्यालय पहुंचे और प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, ओम कक्कड़ की मौजूदगी में संगठन की सदस्यता ली। इसके बाद उन्होंने एबीवीपी के पैनल से उपाध्यक्ष पद का नामांकन भर दिया। दोनों नेताओं के संगठन छोड़ने को एनएसयूआई ने भी गंभीरता से लिया है।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं का कहना है कि किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ने जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, सभी को मिलकर उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करना है। इसके बावजूद जो अनुशासनहीनता करेगा, उसके खिलाफ छात्रसंघ चुनाव से पहले ही सख्त कार्रवाई अमल की जाएगी।

डीएवी में अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार 
डीएवी पीजी कॉलेज में इस बार अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार सामने आए हैं। एबीवीपी और एनएसयूआई के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन किया है। कॉलेज में कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। डीएवी कॉलेज में शनिवार को नामांकन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर पांच, महासचिव पद पर पांच, कोषाध्यक्ष पद पर चार, सहसचिव पद पर आठ और विवि प्रतिनिधि पद पर चार नामांकन मिले हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशी के दो-दो नामांकन कराए हैं। 

इसी प्रकार, महासचिव पद पर निर्दलीय आकिब और सत्यम शिवम संगठन के मनमोहन ने दो-दो नामांकन किए हैं। शनिवार को ही आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया लेकिन किसी प्रत्याशी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। अब सोमवार को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 

किस पद पर किसने किया नामांकन
अध्यक्ष : अंकित बिष्ट (एनएसयूआई), दयाल सिंह बिष्ट (एबीवीपी), सुरेश (निर्दलीय)।
उपाध्यक्ष : वासु वशिष्ठ शर्मा (एबीवीपी), सोनाली (एसएफआई), अमन भटनागर (दिवाकर ग्रुप), सोनल लेखवार, स्वाति।
महासचिव : गौरव तोमर (आर्यन), आकिब अहमद (निर्दलीय), मनमोहन सिंह (सत्यम शिवम), सुमित श्रीवास्तव, अभिषेक ममगाईं (निश्चय छात्र संगठन)। 
सहसचिव : मयंक नेगी (एबीवीपी), खुशी, रितुराज शर्मा, सत्यम मिश्रा, सुधांशु शेखर, सपना रावत, कल्पना, पारखी गुप्ता।
कोषाध्यक्ष : विविधा चौहान (एबीवीपी), उत्कर्ष जैन, शरद कुमार पाल और गरिमा सुगड़ा।
विवि प्रतिनिधि : प्रज्वल शर्मा (एनएसयूआई), भव्या (एबीवीपी), शिवम कुमार और आयशा चौहान।

एमकेपी में कोई नामांकन नहीं 
एमकेपी पीजी कॉलेज में शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. तुष्टि मैठानी ने बताया कि सोमवार को भी छात्राओं के पास नामांकन का समय है। 

एसजीआरआर में 24, डीबीएस में 57 नामांकनपत्र बिके 
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में शनिवार को 24 नामांकनपत्र बिके। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. संदीप नेगी ने बताया कि सोमवार को भी नामांकनपत्र मिलेंगे। 20 को नामांकन दाखिल होंगे। वहीं, डीबीएस पीजी कॉलेज में शनिवार को 57 नामांकनपत्र बिके। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. दिलीप शर्मा ने बताया कि सोमवार को कॉलेज में नामांकन दाखिले किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed