{"_id":"63df7853f55cfe1e3379c742","slug":"vasantotsav-2023-from-march-3-to-5-exhibition-of-158-species-of-flowers-will-be-held-in-raj-bhavan-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vasantotsav 2023: राजभवन में 158 प्रजाति के फूलों की लगेगी प्रदर्शनी, तीन मार्च से दिखेगा फूलों का संसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vasantotsav 2023: राजभवन में 158 प्रजाति के फूलों की लगेगी प्रदर्शनी, तीन मार्च से दिखेगा फूलों का संसार
Sun, 05 Feb 2023 03:16 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 05 Feb 2023 03:16 PM IST
सार
वसंतोत्सव में इस बार 158 प्रकार के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता, रूफ गार्डनिंग प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। वसंतोत्सव में शहद के संबंधित उत्पादाें को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
वसंतोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजभवन में इस बार 3 से 5 मार्च तक वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव में लोगों को फूलों का संसार दिखने को मिलेगा। उद्यान विभाग की ओर से 158 प्रजातियों के रंग बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: सर्वे की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा बेकरार, एक महीने बाद जानें कैसे हैं हालात
विज्ञापन
हर साल राजभवन में उद्यान विभाग के माध्यम से वसंतोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार 158 प्रकार के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता, रूफ गार्डनिंग प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। वसंतोत्सव में शहद के संबंधित उत्पादाें को प्रदर्शित किया जाएगा। उद्यान निदेशक डॉ. एचएस बवेजा ने बताया कि तैयारियां शुरू की गई है। पहली बार वसंतोत्सव तीन दिन तक चलेगा। इससे पहले दो दिन का होता था।
विज्ञापन