फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vandana treat lord krishna as son.

ऐसी लागी लगन... कान्हा को बना लिया बेटा

Sat, 05 Sep 2015 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Sep 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
vandana treat lord krishna as son.

लोग भले ही कान्हा जी के बर्थडे (जन्माष्टमी) पर सुबह-शाम उनका विशेष पूजन करते हों, 56 भोग लगाते हों, दून के धर्मपुर निवासी वंदना डोरा पिछले सात साल से हर दिन सुबह पांच बजे से शाम साढ़े आठ बजे तक ठाकुर जी की सेवा करती हैं। सुबह नाश्ते से लेकर लंच, डिनर और रात को उन्हें दूध देकर सुलाने के बाद ही खुद सोती हैं।

विज्ञापन


कान्हा को मानती हैं बेटा
ठाकुर जी को वंदना बेटा मानती हैं। वर्ष 2008 में 18 जुलाई को जब वंदना के घर नन्हे कान्हा आए थे, तब से अब तक हर 18 जुलाई को केक काटकर ठाकुर जी का बर्थडे मनाती हैं। बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर वह आसपास और रिश्तेदारों के 12 ठाकुर जी को विशेष तौर पर आमंत्रित करती हैं।
विज्ञापन


सभी को अपने ठाकुर जी के साथ बिठाती हैं और खिलाती, पिलाती हैं। सभी का पूजन करती हैं। नन्हें कान्हाओं को गिफ्ट भी देती हैं। बताया कि परिवार वालों के सहयोग से ही वह कान्हा जी का बर्थडे धूमधाम से मना पाती हैं। पति सुनीत डोरा और बेटा शुभम भी इन सब कामों में पूरा सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कान्हा को बेटे की तरह मानती हैं रमिंद्री
जोगीवाला निवासी (पूर्व जिला संरक्षण अधिकारी) रमिंद्री मंद्रवाल को कान्हा जी को अपने घर लाए 37 साल हो गए। छह साल की उम्र से ही रमिंद्री खुद को कान्हा की मां के रूप में देखती हैं। रमिंद्री ने शादी नहीं की। बताया कि हर साल कान्हा का बर्थडे मनाती हैं। जन्माष्टमी पर उनके घर अलग ही धूम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed