फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Valentines Day 2020: Police Alert, Hindu yuva vahni Warning to couples in dehradun

पुलिस के पहरे में होगा प्यार का इजहार, हिंदू युवा वाहिनी ने दी मौके पर शादी कराने की चेतावनी

Fri, 14 Feb 2020 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Feb 2020 10:00 AM IST
सार

  • वेलेंटाइन डे पर विरोध की आशंका के चलते रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध
  • शहर को पांच जोन बनाकर तैयार किया गया सुरक्षा चक्र

विज्ञापन
Valentines Day 2020: Police Alert, Hindu yuva vahni Warning to couples in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वेलेंटाइन डे पर प्यार का इजार पुलिस के पहरे के बीच होगा। हिंदूवादी संगठनों की ओर से विरोध की आशंका के चलते शुक्रवार को कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। शहर को पांच जोन में बांटकर पार्कों, होटलों और रेस्तराओं पर पुलिस की खास नजर रहेगी।

विज्ञापन


राजधानी में वेलेंटाइन डे पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने कई कदम उठाए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने विरोध का सार्वजनिक एलान नहीं किया है। बीते वर्षों में जरूर कुछ संगठन वेलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृ ति के विपरीत बताते हुए हंगामा करते आए हैं। 
विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि शहर कोतवाली और बसंत विहार, कैंट और मसूरी, रायपुर और नेहरू कालोनी, पटेलनगर और क्लेमेंटाउन थाने को अलग-अलग जोन में बांटकर सीओ की तैनाती की गई। इन थानों को डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी अलग से दी गई है। शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील हरकत करते दिखे प्रेमी जोड़े तो मौके पर करा देंगे शादी

हिंदू युवा वाहिनी ने वेलेंटाइन डे के लिए अजीब चेतावनी जारी की है। संगठन का कहना है कि इस दिन यदि कोई प्रेमी युगल अश्लील हरकतें करता पाया जाता है तो उसका मौके पर ही विवाह करा दिया जाएगा। इसके लिए उनके साथ संस्कार कराने को पंडित और कन्यादान कराने बुजुर्ग भी रहेंगे। 

संगठन की इस चेतावनी के बाद पुलिस ने भी कमर कस ली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। इस तरह की हरकतों से माहौल खराब होता है और जिसने भी यह प्रयास किया उसे भी ‘मौके पर’ सबक सिखाया जाएगा।

अपने इस अभियान के बारे में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा ने बताया कि वे कल भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शहर में निकलेंगे। इस दौरान उन्हीं प्रेमी जोड़ों को छूट दी जाएगी जो असल में विवाह करना चाहते हैं। यदि कोई अश्लील हरकत करते पाया गया तो उसका मौके पर ही सारे संस्कारों के साथ विवाह करा दिया जाएगा। 

वेलेंटाइन डे पर पुलिस की सभी जगह नजर रहेगी। यदि किसी ने भी गैरकानूनी हरकत की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थानों को पहले ही दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
-श्वेता चौबे, एसपी सिटी   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed