फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Valentine's Day is for love and obligation.

वेलेंटाइन डे-प्यार और इजहार के बीच न हो तकरार

Sun, 14 Feb 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून Updated Sun, 14 Feb 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Day is for love and obligation.

वेलेंटाइंस डे प्यार और उसके इकरार के लिए है। लेकिन जिसे आप पसंद करते हैं, उसकी इज्जत भी करें। सड़क अथवा रेस्त्रां में न खुद तमाशा बनें और न किसी और को तमाशा बनाएं।

विज्ञापन


शालीनता में गजब का आकर्षण होता है। शालीन रहेंगे तो इनकार के बावजूद आप दूसरे शख्स पर अपना अक्श छोड़ जाएंगे। प्यार और अश्लीलता के महीन फर्क को समझें और इस प्यार के मौसम का लुत्फ उठाकर अपनी चाहत को परवान चढ़ाएं। हां अगर आप पर इन बातों का असर नहीं हुआ तो पुलिस आपको प्यार और अश्लीलता के महीन अंतर को हवालात के भीतर समझाएंगी।
विज्ञापन


इसकी हिदायत एसएसपी डा सदानंद दाते ने मातहतों को दे दी है। उन्होंने बताया कि वाहनों को तेज गति से चलाने वाले प्रेम-दीवानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में पुलिस ने वेलेंटाइन डे पर हुड़दंग रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पार्कों और रेस्तराओं में पुलिस सतर्कता बढ़ाने के साथ शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को दो जोन में बांटकर 11 सेक्टर और 30 सब सेक्टर बनाए गए है। प्रत्येक जोन का प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक और सेक्टर के इंचार्ज थाना प्रभारी होंगे। इनकी जिम्मेदारी शांति के साथ यातायात सुचारु रखने की रहेगी। संवेदनशील इलाकों में चीता और गश्ती पुलिस टीम लगातार भ्रमण करती रहेगी।

इसके अलावा दस सेक्शन पीएसी और दो सेक्शन महिला पीएसी के अलावा अग्निशमन दल नियुक्त किया गया है। साथ ही हिदायत दी गई है कि बेवजह किसी से सवाल-जवाब न किए जाए।

कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं
वेलेंटाइन डे पर किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक को ब्रीफ कर दिया गया है। न तो अश्लीलता और न ही किसी तरह की मारपीट होने दी जाएगी। इस लिहाज से जिलेभर में सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। खासतौर से पार्कों और रेस्तराओं पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
डा सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

लव बर्ड्स को परेशान करेगा संडे
वेलेंटाइन-डे पर लव बर्ड्स के लिए संडे मुश्किलें पैदा करेगा। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से लव बर्ड्स को मिलने में परेशानी होगी। क्योंकि अब न तो स्कूल का बहाना चलेगा और न ही एक्स्ट्रा क्लास का। हालांकि लव बर्ड्स कहां मानने वाले वे मिलने का कोई न कोई बहाना जरूर तलाश चुके होंगे।

सालभर से वेलेंटाइन-डे पर प्यार का इजहार करने की हसरत पालने वाले कॉलेज गोइंग युवाओं के लिए रविवार का दिन भारी साबित होने वाला है। हो सकता है कि आप हाथ में फूल लेकर इंतजार करते रह जाएं और आपका प्यार आपसे मिलने ही न आ पाए। दरअसल, संडे को सभी स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी है। ऐसे में युवाओं को घर से बाहर निकलने के बहाने तलाशना मुश्किल काम है।


मम्मी-पापा को चकमा देकर प्यार का इजहार करने जाने के लिए कुछ युवाओं ने तो अलग-अलग बहाने जरूर तलाश लिए होंगे। युवक मंदीप ने बताया कि उन्होंने चुपचाप घर से बाहर जाने के लिए दोस्तों संग पार्टी का बहाना बनाया है। कुछ युवतियों ने सहेली के घर जाने और एक्स्ट्रा क्लासेज का बहाना भी बनाया है। जिनके पास कोई बहाना नहीं है उनके लिए व्हाट्सएप और दूसरी सोशल साइट्स में अपनी फीलिंग शेयर करने का एकमात्र विकल्प रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed