फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttrakhand ball adhikar aayog

बाल आयोग की वेबसाइट पर मिलेगी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Tue, 09 Jul 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
uttrakhand ball adhikar aayog
केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से बच्चों व महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब इन योजनाओं की जानकारी उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वेबसाइट पर मिलेगी। आयोग अध्यक्ष ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, निदेशक महिला कल्याण व सचिव समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने विभागों में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी 15 दिनों के भीतर आयोग को मुहैया कराएं ताकि उन्हें बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। आयोग ने तमाम विभागों से एक साल के भीतर योजनाओं के लाभार्थियों का ब्योरा भी तलब किया है।
विज्ञापन

आयोग अध्यक्ष ऊषा नेगी का कहना है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से आंगनबाड़ी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, उज्ज्वला, स्त्री शक्ति पुरस्कार, निर्भया, महिला पुलिस सेवा योजना, किशोरी शक्ति योजना, राष्ट्रीय बाल कोष, जेंडर बिल्डिंग स्कीम, जीआईए सेवा योजना, फैमिली काउंसिलिंग सेंटर योजना, महिला ई-हाट योजना समेत दो दर्जन से अधिक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन इन योजनाओं की जानकारी नहीं होने की वजह से बच्चों व महिलाआें को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब इन योजनाआें को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही आयोग की ओर से इसका व्यापक प्रचार किया जाएगा, ताकि बच्चों व महिलाओं को योजनाओें का लाभ मिल सके। आयोग अध्यक्ष ऊषा नेगी का कहना है कि सभी विभागोें से योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। जिसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। योजनाओं की जानकारी देने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed