{"_id":"5ea11535250c17191837a701","slug":"uttarkhand-hnb-medical-university-released-neet-pg-counselling-revised-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नीट पीजी काउंसिलिंग की संशोधित जानकारी की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नीट पीजी काउंसिलिंग की संशोधित जानकारी की जारी
Thu, 23 Apr 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस के दाखिलों के लिए चल रही नीट पीजी काउंसिलिंग के कई नियम बुधवार को जारी किए गए। पूर्व में जारी नोटिफिकेशन में संशोधन करते हुए यह सूचनाएं जारी की गई हैं।
विज्ञापन
एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि नीट पीजी काउंसिलिंग के लिए अगर कोई छात्र पहले चरण में आवंटित सीट पर दाखिला नहीं ले पाता है तो उसे फ्री एग्जिट यानी बिना सिक्योरिटी फीस जमा कराए दूसरे चरण की काउंसिलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
अगर छात्र दूसरे चरण की काउंसिलिंग में सीट आवंटित होने के बाद भी दाखिला नहीं लेता तो उसकी सिक्योरिटी फीस जब्त कर ली जाएगी। उसके बाद उसे मॉपअप राउंड में दोबारा सिक्योरिटी फीस जमा कराने की शर्त पर ही मौका मिलेगा।
विज्ञापन
निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए सिक्योरिटी फीस दो लाख रुपये, सरकारी कॉलेजों के लिए 25 हजार रुपये और डेंटल कॉलेजों के लिए 50 हजार रुपये तय की गई है। वहीं, ऐसे उम्मीदवार, जिनका परमानेंट मेडिकल रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट किसी वजह से रिन्यू नहीं हो पाया है, वह पुराने सर्टिफिकेट के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।