फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Brother of foreman trapped in tunnel Talked to him he said We hope comes out

Uttarkashi Tunnel Rescue: जगी उम्मीद...भाई से बोला सुरंग में फंसा फोरमैन, चिंता न करो दो दिन में बाहर आ जाएंगे

Tue, 21 Nov 2023 11:49 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Nov 2023 11:49 AM IST
सार

फोरमैन ने भाई को कहा कि 'बाहर हमारे जो भी घरवाले हैं सबको सलाम। यहां हम ठीक हैं। खाने के लिए भी समय पर मिल रहा है। ऑक्सीजन भी मिल रही है। हमें उम्मीद है कि एक दो दिन में हम बाहर आ जाएंगे'।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Brother of foreman trapped in tunnel Talked to him he said We hope comes out
उत्तरकाशी सुंरग हादसे में बचाव कार्य - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान आज 10वें दिन भी जारी है। आज मंगलवार को पाइप से एंडोस्कोपिक कैमरे को भीतर पहुंचाया गया। इस दौरान कैमरे से टनल के भीतर फंसे हुए श्रमिकों की तस्वीर दिखाई।

विज्ञापन


इस दौरान भीतर फंसे फोरमैन सबा के भाई ने उनसे बात की। फोरमैन ने भाई को कहा कि 'बाहर हमारे जो भी घरवाले हैं सबको सलाम। यहां हम ठीक हैं। खाने के लिए भी समय पर मिल रहा है। ऑक्सीजन भी मिल रही है। हमें उम्मीद है कि एक दो दिन में हम बाहर आ जाएंगे'।

विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Collapse Live: पीएम मोदी ने सीएम से फोन पर लिया फीडबैक, श्रमिकों को पाइप से भेजे गए संतरे

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों को भेजे गए संतरे

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को आज छह इंच के पाइप से फल भेजे गए हैं। अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों का कहना है कि उन्हें खुशी है कि अंदर फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें आज दसवें दिन फल भेजे गए हैं। 

ये हैं आज के बड़े अपडेट

1-टनल के भीतर रात तीन बजे छह इंच की पाइप लाइन ब्लॉक हुई थी, जिसे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी के प्रेशर से साफ किया। इसके बाद ही कैमरा अंदर जा पाया।
2- एसजेवीएन की मशीन आज दोपहर तक टनल के ऊपर पहुंचने की उम्मीद। शाम या रात को शुरू हो सकती है वर्टिकल ड्रिल।
3- टनल के भीतर अमेरिकी ऑगर मशीन को जल्दी ही शुरू करने की तैयारी।
4- टनल में फंसे मजदूरों को फल जैसे संतरे भेजे गए।
5- परिजन टनल में पहुंचे। अपनों से बात करके संतुष्ट दिखे।
6- आज टनल के आसपास भारी बंदिशें हैं, सरकारी वाहन भी नहीं जाने दे रहे। यूपीसीएल के इंजीनियरों को टनल के ऊपर विद्युतीकरण करने जाना है लेकिन पास के बहाने उन्हें रोका गया।
7- आरवीएनएल ने टनल के ऊपर आठ इंच के लाइफलाइन पाइप की ड्रिल को बेस बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed