फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Collapse Questions raised on tunnel construction and methods in Himalayan region

Tunnel Collapse: हिमालय क्षेत्र में सुरंग निर्माण और तरीकों पर उठे सवाल, जानें क्या बोले पर्यावरणविद

Tue, 14 Nov 2023 06:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Nov 2023 06:09 PM IST
सार

ऑल वेदर रोड के लिए निर्माणाधीन सुरंग में भारी भूस्खलन के कारण 40 लोग पिछले दो दिनों से फंसे हैं। अमर उजाला से बातचीत में पर्यावरणविद सुरेश भाई ने कहा, निर्माण कार्यों में मजदूरों के अधिकार और उनकी जीवन रक्षा के लिए जो उपाय किए जाने चाहिए, उसकी अनदेखी हो रही है।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Questions raised on tunnel construction and methods in Himalayan region
पर्यावरणविद सुरेश भाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

पर्यावरणविद सुरेश भाई ने हिमालय क्षेत्र में सुरंग निर्माण और इसके तरीकों पर सवाल उठाते हुए कहा, निर्माण के काम में लगी कंपनियां नियमों की अनदेखी कर रही है। आरोप लगाया कि साइट पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा का भी ख्याल नहीं रखा जाता है।

विज्ञापन
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा बैंड के पास ऑल वेदर रोड के लिए निर्माणाधीन सुरंग में भारी भूस्खलन के कारण 40 लोग पिछले दो दिनों से फंसे हैं। अमर उजाला से बातचीत में सुरेश भाई ने कहा, निर्माण कार्यों में मजदूरों के अधिकार और उनकी जीवन रक्षा के लिए जो उपाय किए जाने चाहिए, उसकी अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

कहा, आमतौर पर साइट पर बाहरी मजदूरों को निर्माण के काम में लगाया जाता है, इससे बहुत सारी सूचनाएं सामने नहीं आ पाती हैं। उन्होंने कहा कि टनल निर्माण में ड्रिलिंग मशीनों का समुचित उपयोग किया जाना चाहिए। यदि निर्माण में विस्फोटकों का प्रयोग हो रहा है तो यह मजदूरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सुरंग में हर सांस के लिए जंग:  40 जिंदगिंया बचाने के लिए युद्ध स्तर चल रहा कार्य...10 तस्वीरें और 10 बड़े अपडेट

कहा, सिलक्यारा क्षेत्र में भूस्खलन की सूचनाएं पहले भी आती रही हैं। सावधानी के जो उपाय होने चाहिए थे, वह भारी निर्माण कार्य के सामने बौने साबित हुए हैं। कहा, ऑल वेदर रोड ने उत्तराखंड के महत्वपूर्ण पर्वतीय भाग को बुरी तरह प्रभावित किया है। बड़ी मात्रा में जल, जंगल, जमीन और जन को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed