फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi: One dead three injured as car falls into a ditch on Gangotri Highway

उत्तरकाशी : गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, बदरीनाथ राजमार्ग पर हादसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री घायल

Fri, 24 Sep 2021 05:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Sep 2021 05:08 PM IST
सार

घायलों को सीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Uttarkashi: One dead three injured as car falls into a ditch on Gangotri Highway
कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। डबरानी व गंगनानी के बीच हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार
घायलों को सीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात साढ़े नौ बजे एक कार हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही थी जो डबरानी व गंगनानी के बीच अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में हर्ष मिश्रा(32) निवासी औरैया उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितेश उर्फ अंशुल, रमेश सिंह व विशाल कुशवाहा तीनों निवासी औरैया उत्तर प्रदेश घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक व घायलों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर हादसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री घायल
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंतगाव के समीप कार दुर्घटना में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट घायल हो गए हैं। उन्हें देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उन्हें एयर लिफ्ट कर देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि वे हरिद्वार से कीर्तिनगर आ रहे थे। तभी रास्ते में पंतगाव में कार का टायर फटने से दुर्घटना हो गई। 


देहरादून में हुए हादसे में एक की मौत
शुक्रवार को देहरादून में आईएमए के पास एक दूध व ब्रैड की सप्लाई करने वाला वाहन पेड़ से टकरा गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल ले जाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल परिचालक राजकुमार निवासी खन्ना सिटी लुधियाना पंजाब की दून अस्पताल में मृत्यु हो गई है। चालक हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम लोटबद्दी, लुधियाना, पंजाब को मामूली चोट आई है। शव को मोर्चरी में रखवा कर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed