फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Section 144 removed from Purola tehsil Muslim Shopkeepers shops will open on Saturday

Uttarkashi: पुरोला तहसील से हटाई धारा 144, शनिवार को खुल जाएंगी समुदाय विशेष की दुकानें

Fri, 16 Jun 2023 09:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jun 2023 09:36 PM IST
सार

पुरोला में उपजे विवाद के बाद नगर सहित जनपद में अन्य बाजारों में प्रदर्शन देखने को मिला था। विभिन्न संगठनों ने 15 जून को पुरोला में महापंचायत का एलान कर दिया था।

विज्ञापन
Uttarkashi News Section 144 removed from Purola tehsil Muslim Shopkeepers shops will open on Saturday
पुरोला में दुकानों के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को पुरोला सहित यमुना घाटी के सभी बाजार खुलने के बाद शांति का माहौल रहा। क्षेत्र में शांति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुरोला तहसील में लगाई गई धारा 144 को हटा दिया है। वहीं प्रशासन ने आगे भी इसी प्रकार का सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


पुरोला में उपजे विवाद के बाद नगर सहित जनपद में अन्य बाजारों में प्रदर्शन देखने को मिला था। विभिन्न संगठनों ने 15 जून को पुरोला में महापंचायत का एलान कर दिया था। डीएम, एसपी सहित पूरे प्रशासनिक अमले ने पुरोला में अलग-अलग दिनों में सभी समुदाय के लोगों के साथ शांति बैठक की। हिंदूवादी संगठन महापंचायत करवाने को लेकर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 जून से 19 जून तक पुरोला तहसील में धारा 144 लगा दी थी।
विज्ञापन


Uttarkashi:  पुरोला में हालात तनावपूर्ण, महापंचायत के लिए जाने पर अड़े लोगों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभिन्न संगठनों ने महापंचायत स्थगित कर दी। 15 जून को धारा 144 के विरोध में पुरोला सहित बड़कोट और नौगांव के बाजार बंद रहे। इस दौरान नौगांव में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन भी देखने को मिला।

शुक्रवार को तीनों बाजार शांतिपूर्ण तरीके से खुले। एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए शाम चार बजे धारा 144 हटा दी गई है। आगे भी सभी लोगों से सौहार्द और शांति बनाने की अपील की गई है।

शनिवार को खुल जाएंगी समुदाय विशेष की दुकानें

पुरोला में नाबालिग को भगाने की कोशिश मामले में उपजे विवाद के 22 दिन बाद पुरोला नगर में माहौल शांतिपूर्ण रहा। शनिवार से पुरोला में समुदाय विशेष की छह दुकानें खुल जाएंगी। समुदाय विशेष के व्यापारियों ने इस संबध में एसडीएम, पुलिस और व्यापार मंडल को ज्ञापन दिया है। वहीं व्यापार मंडल का कहना है कि दुकानें खुलने पर उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है।

26 मई को पुरोला में समुदाय विशेष के एक युवक और उसके दोस्त ने नाबालिग को भगाने का प्रयास किया था। इसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा कि शहर से समुदाय विशेष के 12 व्यापारियों ने नगर छोड़ दिया था। 15 जून को महापंचायत के एलान के बीच पुरोला में रह रहे समुदाय विशेष के कुछ व्यापारी भी शहर से बाहर चले गए थे। वह शुक्रवार को लौट आए हैं। समुदाय विशेष के व्यापारी अशरफ सहित मो. रईस और मो. सलीम और सैफ अली ने बताया कि वह वर्षों से पुरोला में रहते हैं।

यहां पर व्यापारियों के साथ ही उनका सबके साथ भाईचारा है। अब शहर में शांति का माहौल है। इसलिए उन्होंने अपनी दुकानें खोलने के लिए प्रशासन सहित व्यापार मंडल को ज्ञापन दिया है। शनिवार से उम्मीद है कि उनकी दुकानें खुल जाएंगी। अशरफ और रईस बताते हैं कि उनकी दो पीढियां इस शहर में रह रही हैं। व्यापार मंडल पुरोला के अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने बताया कि उन्हें समुदाय विशेष के व्यापारियों के दुकानें खोलने से कोई आपत्ति नहीं हैं। व्यापार मंडल ने कभी भी किसी को दुकानें बंद करने के लिए नहीं कहा था।

रवांई घाटी के लोगों ने दिया प्यार व सम्मान
बड़कोट में करीब 36 वर्षों से होजरी का व्यापार कर रहे 67 वर्षीय इरफान अहमद ने बताया कि रवांई घाटी के लोगों ने उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान दिया है। पुरोला घटना के बाद भी उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। बुुजुर्ग इरफान अहमद कहते हैं कि जो गलत करेगा। उसके साथ कानून को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं 35 वर्षों से सैलून की दुकान चला रहे 57 वर्षीय नजर मोहम्मद कहते हैं कि हमारा नगर में सबके साथ परिवार जैसे संबंध हैं। हमें क्षेत्र में लोग अपने समारोह में सम्मान के साथ बुलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed