फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Advocate jumped into Bhagirathi river leaving a suicide note SDRF engaged in search

Uttarkashi: एडवोकेट ने सुसाइड नोट छोड़कर भागीरथी नदी में लगा दी छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Fri, 23 Aug 2024 02:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई निवासी जोशियाड़ा ने सुसाइड नोट छोड़कर नदी में छलांग लगा दी थी। तब से टीम नदी में तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Uttarkashi News Advocate jumped into Bhagirathi river leaving a suicide note SDRF engaged in search
नदी में सर्च अभियान चलाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी की भागीरथी नदी में बहे एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई का तीन दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ एडवोकेट की सर्च में जुटी है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को पेशे से एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई(55) निवासी जोशियाड़ा ने सुसाइड नोट छोड़कर नदी में छलांग लगा दी थी। जिला बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर एडवोकेट दलवीर की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाने की मांग की, जिसके बाद से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और थाना कोतवाली पुलिस की टीमों द्वारा भागीरथी नदी में बहे दलवीर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


भारी बारिश का कहर: चमोली के थराली और पगनों में तबाही, घरों में घुसा पानी, मंदिर और पुल बहा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आज अठाली, चामकोट क्षेत्र में लापता दलवीर सिंह गुसांई की तलाश जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि लापता व्यक्ति के परिजनों के अनुरोध पर एसडीआरएफ उजेली व आपदा प्रबंधन की टीम ड्रोन कैमरे से भी लापता की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed