फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी बारिश का कहर: चमोली के थराली और पगनों में तबाही, घरों में घुसा पानी, मंदिर और पुल बहा, तस्वीरें

Fri, 23 Aug 2024 12:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Aug 2024 12:17 PM IST
सार

Uttarakhand Weather: थराली में प्राणमति नदी के उफान पर आने से कई घरों में मलबा घुस गया। यहां एक पुल भी बह गया है। वहीं, मंदिर भी बह गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Disaster in chamoli Tharali temple washed away Bridge Collapse house damage
देवाल में पुल बहा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार देर रात से बारिश जारी है। चमोली जिले के थराली और पगनो में तबाही मची है। थराली में बारिश आफत बनकर बरसी। यहां प्राणमति नदी उफान पर आ गई। जिससे पिंडर नदी में संगम के पीछे झील बनने लगी। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सभी घर खाली करा दिए। इस दौरान नदी किनारे के करीब 25 से अधिक घरों में दो मंजिल तक पानी घुस गया। करीब आधे घंटे बाद पिंडर नदी भी उफान पर आ गई।



जिसके वेग ने प्राणमति नदी द्वारा बन रही झील को तोड़ दिया, फिर इन घरों में पानी घुस गया। घरों में मलबे के ढेर लग गए। साथ ही थराली का पौराणिक शिव मंदिर भी बह गया। बेतालेश्वर मंदिर ओर सरस्वती शिशु मंदिर में पानी ओर मलबा घुस गया।  

Rudraprayag: भारी बारिश से फाटा में हादसा, गदेरे के पास मलबे में दबने से चार नेपाली मजदूरों की मौत
 

Uttarakhand Weather Disaster in chamoli Tharali temple washed away Bridge Collapse house damage
आपदा - फोटो : अमर उजाला

रात भर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहर। जबकि प्राणमति ओर पिंडर नदी के किनारे के लोगों ने रतजगा किया। वहीं, देवाल के बगड़ीगाड़ में भी अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है। यहां भी कई घरों में मलबा और पानी घुसा है। उधर, एक पुल भी बह गया। बारिश से देवाल- थराली सड़क नंदकेशरी के पास पालेभ्योल में मलबा आने से बंद हो गई है।

Uttarakhand Weather Disaster in chamoli Tharali temple washed away Bridge Collapse house damage
आपदा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, भारी बारिश के चलते पगनो गांव में भी भारी नुकसान हुआ है। बारिश के भय से ग्रामीण देर रात अपनी जान बचाकर भागे। लोगों के घरों में मलबा घुस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Disaster in chamoli Tharali temple washed away Bridge Collapse house damage
आपदा - फोटो : अमर उजाला

ग्राम प्रधान रीमा देवी ने बताया कि यहां तीन मकानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के गैस चूल्हा व अन्य सामग्री मलवे में दब गए हैं। लोग सुरक्षित स्थानों पर अपना सामान ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Disaster in chamoli Tharali temple washed away Bridge Collapse house damage
पगनो गांव में आपदा - फोटो : अमर उजाला

 उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed