{"_id":"6486c5b060d96461990455aa","slug":"uttarkashi-bjp-leader-minority-cell-said-abusive-words-spoken-for-particular-community-women-during-protest-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: प्रदर्शन में समुदाय विशेष की महिलाओं के लिए बोले गए अपशब्द...भाजपा नेता के बयान पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: प्रदर्शन में समुदाय विशेष की महिलाओं के लिए बोले गए अपशब्द...भाजपा नेता के बयान पर विवाद
Mon, 12 Jun 2023 02:50 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:50 PM IST
सार
पुरोला में हुए विवाद को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बवाल के चलते पुरोला छोड़ चुके भाजपा नेता का एक बयान सामने के बाद मामला और गरमा गया। हालांकि समुदाय विशेष के लोगों ने ही भाजपा नेता के बयान का खंडन किया है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बवाल के चलते पुरोला छोड़ चुके भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. जाहिद मलिक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि पुरोला में प्रदर्शन के दौरान समुदाय विशेष की महिलाओं के लिए अपशब्द बोले गए। जिसका पुरोला में रह रहे समुदाय विशेष के बाले खां सहित अशरफ और जावेद ने खंडन किया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि 29 मई को पुरोला में जो प्रदर्शन हुआ, उसमें समुदाय की महिलाओं के लिए कोई अपशब्द नहीं बोला गया। वहीं उनका जाहिद मलिक से कोई लेना देना नहीं है। इस संबंध में उन्होंने उपजिलाधिकारी पुरोला को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने
विज्ञापन
पुरोला प्रधान संगठन ने 26 मई को पुरोला में नाबालिग़ को भगाने की कोशिश के मामले के बाद उपजे विवाद पर अब 15 जून को पुरोला में महापंचायत का एलान किया है। प्रधान संगठन अध्यक्ष अंकित रावत ने एसडीएम पुरोला को ज्ञापन दिया।