{"_id":"6544ca5d7075db4874012005","slug":"uttarakhand-will-host-38th-national-games-2024-indian-olympic-association-flag-will-be-received-on-9-november-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, नौ नवंबर को मिलेगा भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, नौ नवंबर को मिलेगा भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज
Fri, 03 Nov 2023 03:59 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 03 Nov 2023 03:59 PM IST
सार
Uttarakhand News: ध्वज गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के दिन उत्तराखंड को मिलेगा। भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव ने इस मामले में शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
खेल मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड अगले साल 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। नौ नवंबर को गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के समापन पर राज्य को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलेगा। आईओए ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा, ध्वज प्राप्त करने के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य के साथ ही विभाग की पूरी टीम गोवा जाएगी, जो उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने शासन को लिखे पत्र में कहा, राष्ट्रीय खेलों के अगले मेजबान होने के नाते उत्तराखंड को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज दिया जाएगा।
विज्ञापन
National Games 2023: उत्तराखंड के अंकित ने बढ़ाया मान, 10 किलोमीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
कहा, ध्वज प्राप्त करने के लिए गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन पर प्रतिनिधि को भेजा जाए। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिलना सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। यह शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व एवं सीएम धामी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलने के बाद खेलों की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
प्रदेश सरकार 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। 37वें राष्ट्रीय खेलों में भी राज्य के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
-रेखा आर्य, खेल मंत्री
38th National Games to be held in Uttarakhand, says Indian Olympic Association pic.twitter.com/Xu1iOw52fA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 3, 2023