फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Yellow alert of Snowfall in Hilly Areas and Rainfall for five Days

Uttarakhand: नैनीताल और पौड़ी में ओलावृष्टि, मैदान में बारिश, बर्फबारी से लिपुलेख सड़क बंद, 10 वाहन फंसे

Fri, 17 Mar 2023 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Mar 2023 09:11 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today:  देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Yellow alert of Snowfall in Hilly Areas and Rainfall for five Days
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और नैनीताल और पौड़ी में जमकर ओलावृष्टि हुई। साथ ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


Mussoorie Weather: पहाड़ों की रानी में जमकर बरसे ओले, सड़कों पर बिछी बर्फ जैसी सफेद चादर, लौटी ठंड, तस्वीरें
विज्ञापन


पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद भी बारिश हुई। पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को हिमपात हुआ। हिमपात के साथ मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर बूंदी और छियालेख के बीच बंद हो गया है। मार्ग पर 10 वाहनों के फंसे होने की सूचना है। धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात जमकर हिमपात हुआ। धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों में भारी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमपात और मलबा आने से चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद हो गया। इसके चलते लगभग 10 वाहन फंसे हैं। शनिवार तक यातायात सुचारु होने की उम्मीद है। इधर पिथौरागढ़ सहित जिले के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद बादल छा गए। शाम के समय चोटियों पर हिमपात हुआ।


अल्मोड़ा जिले में बृहस्पतिवार शाम हुई झमाझम बारिश से रबी की फसल को संजीवनी मिली है। बारिश के बाद फसल पर सूखे का संकट टल गया है। कृषि वैज्ञानिकों ने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया है। उन्होंने फसल की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद जताई है। अल्मोड़ा में 26.5 मिमी बारिश हुई। इधर नैनीताल में दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। तीन घंटे तक मौसम का यह मिजाज बने रहने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी में भी दिनभर हवाएं चलतीं रहीं। भीमताल में भी बारिश हुई।

वहीं, तीन हजार मीटर से कम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed