फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Update: Yellow Alert For Rainfall and Hailstorm till 7 April

उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में सात अप्रैल तक बारिश और ओले गिरने के आसार, यलो अलर्ट जारी

Mon, 05 Apr 2021 12:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Apr 2021 12:01 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने सरकारी विभागों को सतर्क रहने की दी सलाह

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update: Yellow Alert For Rainfall and Hailstorm till 7 April
उत्तराखंड में ओले गिरे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में सोमवार से सात अप्रैल तक पर्वतीय जिलों में बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग देहरादून केंद्र की ओर से इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही संबंधित विभागों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के मुुताबिक सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और देहरादून जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। सात अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि सात अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश और बर्फबारी से भूस्खलन की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने संबंधित विभागों को सलाह दी है कि वह सड़कों की साफ सफाई के लिए आवश्यक व्यवस्था कर लें। साथ ही वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, रविवार को देहरादून में तापमान में बढ़ोतरी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे।

मौसमी बीमारियों से रहें सतर्क, खानपान का रखें ध्यान  

बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियां भी फैल रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक ऐसे में सावधानी बरतें और खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग बढ़ाएं। ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।       

इस समय मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह-शाम सर्दी होती और दिन गर्म रहता है। ऐसे कई तरह की संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। लक्सर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि कुछ ही दिनों में लू चलना भी शुरू हो जाएगी। लू की वजह से शरीर में फूड प्वाइजनिंग, बुखार, पेट में दर्द व उल्टी की समस्या होेती है। लू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

शरीर में पानी की कमी न होने दें और हरी सब्जी व सलाद आदि का अधिक से अधिक प्रयोग करें। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर से दवाइयां लें। इसके अलावा जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित के चपेट में आने से बचें। इन बीमारियों से बचने के लिए गर्म-सर्द मौसम से बचना भी जरूरी है। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। बाहर जाते वक्त छाता लेकर निकलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed