फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update: very heavy rainfall yellow Alert in dehradun and nainital

Uttarakhand Weather: देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

Sat, 03 Sep 2022 12:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून और नैनीताल में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: very heavy rainfall yellow Alert in dehradun and nainital
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले 24 घंटे में देहरादून और नैनीताल जनपद में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन जिलों के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है। मैदान से पहाड़ के अन्य इलाकों में भी तेज हवा के साथ ही कहीं-कहीं झमाझम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक जानें मौसम का हाल और देखें तस्वीरें
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून और नैनीताल में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। दूसरी ओर राजधानी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे खुला

पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिनों से लगातार बारिश से अधिकांश रास्ते बंद हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी व सिंगटाली के पास मलबा आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। शाम को बंद रास्ता खुला, जिससे आवागमन शुरू हुआ। वहीं, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी नरेंद्र नगर के पास पहाड़ खिसकने से भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा। 



बुधवार रात को हुई भारी बारिश से ब्यासी के पास पहाड़ से मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। बीती रात हुई बारिश से ब्यासी के साथ ही सिंगटाली के पास भी पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग शुक्रवार को पूरे दिन बंद रहा। एनएच विभाग ने काफी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए खोला। एनएच श्रीनगर के कनिष्ठ अभियंता अनूप सकलानी ने बताया कि भारी बारिश से देर रात को ब्यासी और सिंगटाली के पास पहाड़ दरकने से सड़क पर भारी संख्या में मलबा आ गया था, जिससे शुक्रवार को मार्ग आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहा।

विभाग ने मशक्कत के बाद मार्ग को शाम को वाहनों के लिए खोला। उधर, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बारिश से नरेंद्र नगर के पास भूस्खलन होने से सड़क के नीचे से जमीन खिसक गई, जिससे हाईवे को शुक्रवार को भी भारी वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित रखा गया। एमजी कांट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक एनके यादव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। कंपनी मौके पर लगातार मार्ग की मरम्मत का कार्य कर रही है। जल्द मार्ग को भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed