पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक जानें मौसम का हाल और देखें तस्वीरें दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और बढ़ते तापमान पर भी ब्रेक लग गई। उत्तराखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को बादल छाए रहे, जबकि गुरुवार देर रात हुई बारिश में मलबा आने से कई जिलों में सड़कें बंद हैं। टिहरी नरेंद्रनगर बाईपास के समीप हाईवे नीचे से खोखला होने के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे दिन भी बड़े वाहनों पर रोक रही। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास मलबा आने से अवरुद्ध गया है, मसूरी में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, वह अब हिमालय की तराई के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। यहां