फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update: today rain expected in many districts yamunotri highway closed

उत्तराखंड: मलबा आने से घंटों बंद रहे बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे, केदारनाथ मार्ग पर लोगों ने नापी 22 किमी दूरी

Fri, 17 Jul 2020 11:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update: today rain expected in many districts yamunotri highway closed
- फोटो : amar ujala

बारिश के कारण मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के पास भनेरपाणी तोक में करीब 16 घंटे तक बंद रहा। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ ही बदरीनाथ धाम जा रहे यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। हाईवे खुला तो लोग अपने गंतव्य हो रवाना हुए। वहीं, लामबगड़ में भी तीन घंटे तक हाईवे बंद रहा। वहीं उत्तरकाशी जिले में भी गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे भी घंटों बंद रहा।

विज्ञापन

चमोली जिले में पीपलकोटी के पास भनेरपाणी के पास बदरीनाथ हाईवे पर लगातार मलबा आ रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे मूसलाधार बारिश होने से यहां पर भारी मात्रा में मलबा आ गया और हाईवे बंद हो गया। एनएच की जेसीबी सुबह से ही हाईवे खोलने में जुट गईं। भनेरपाणी में दोपहर करीब तीन बजकर 20 मिनट पर हाईवे खोला जा सका। इस दौरान बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्री पीपलकोटी में ही फंसे रहे। हाईवे खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधर, लामबगड़ में शुक्रवार सुबह छह बजे मलबा आने से हाईवे बंद हो गया था। एनएच की तीन जेसीबी ने मलबा हटाने का काम शुरू किया, जिसके बाद सुबह नौ बजे तक हाईवे खोल दिया गया।
विज्ञापन


लिपुलेख के बाद अब गुंजी से ज्योलिंकांग तक जल्द बनेगी सड़क, महज डेढ़ घंटे में पहुंच जाएंगे आदि कैलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उत्तरकाशी जिले में बृहस्पतिवार रात को कई मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे ओजरी-डबरकोट, कुथनौर व पालीगाड़ क्षेत्रों में भारी भूस्खलन से बंद हो गया। शुक्रवार सुबह मौसम साफ होने पर एनएच के कर्मचारियों ने इन स्थानों पर मलबा हटाना शुरू किया और दोपहर दो बजे तक मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। इधर गंगोत्री हाईवे भटवाड़ी से आगे थिरांग में भूस्खलन से बंद हुआ। यहां बीआरओ ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे हाईवे खोल दिया।

कई मोटर मार्ग हुए बंद, ग्रामीण परेशान

यमुनोत्री, गंगोत्री हाईवे के अलावा जिले में धरासू-जोगत, जसपुर, भुक्की कुज्जन और सरनौल मोटर मार्ग भी जगह-जगह भूस्खलन से बंद हो गए, जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित विभाग इन स्थानों पर मलबा हटाकर यातायात बहाली के प्रयास में जुटे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही सभी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर ली जाएगी।

भूस्खलन से बंद हुआ हाईवे, लोगों ने नापी 22 किमी दूरी

बांसवाड़ा में दिनभर पहाड़ी से भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग शाम पांच बजे तक बंद रहा। एनएच व कार्यदायी संस्था द्वारा कई बार मशीनों से मलबा सफाई का प्रयास किया गया, लेकिन पहाड़ी से मलबा गिरता रहा। इस दौरान यातायात को बांसबाड़ा-बसुकेदार-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया, जिससे लोगों को 22 किमी अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ी।
 
शुक्रवार को तड़के हुई भारी बारिश के चलते गौरीकुंड हाईवे बांसवाड़ा में भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया। एनएच व कार्यदायी संस्था द्वारा मशीनों से मलबा सफाई का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन थोड़े समय बाद ही पुन: पहाड़ी से भूस्खलन होता रहा। दोपहर बाद साढ़े बारह बजे कुछ देर के लिए हाईवे खुला, लेकिन फिर से पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया।

इस दौरान यातायात को बांसवाड़ा-बसुकेदार-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया, जिस कारण लोगों को 22 किमी अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ी। शाम चार बजे पहाड़ी से भूस्खलन थमने के बाद शाम को पांच बजे यातायात बहाल हो पाया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नेगी, गोविंद बिष्ट, सुभाष बिष्ट, सतेंद्र राणा का कहना है कि ऑल वेदर रोड परियोजना में हाईवे का कार्य चलने के बाद भी एनएच द्वारा बांसबाड़ा भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट नहीं किया गया है। इधर, एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चौड़ीकरण कार्य के बाद भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट वैज्ञानिक तकनीक से किया जाएगा, जिसके लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed