फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update today news: snowfall till sunday late night, today weather is clear

Uttarakhand Weather: ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार देर रात तक बर्फबारी, अधिकतर इलाकों में आज मौसम साफ

Mon, 27 Dec 2021 08:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Dec 2021 08:02 PM IST
सार

मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
uttarakhand weather update today news: snowfall till sunday late night, today weather is clear
बर्फबारी के बाद मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशाली का सुंदर नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। हालांकि सोमवार की सुबह राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना रहा। देहरादून में सुबह से ही चटख धूप खिली। जिस वजह से लोगों का ठंड से कुछ राहत मिली। रविवार को मसूरी और नैनीताल में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं औली, चोपता, चारधाम में भारी बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन


पाले से औली मार्ग बंद, पैदल चढ़ाई चढ़ रहे पर्यटक
वहीं जोशीमठ में पाला गिरने से औली सड़क तीन किमी पहले बंद हो गई है। जिससे पर्यटकों को तीन पैदल चढ़ाई चढ़कर औली पहुंचना पड़ रहा है। लोनिवि ने मार्ग खोलने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए हैं। जिससे फिलहाल मार्ग खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रविवार शाम को औली में बर्फबारी होने से जोशीमठ-औली मार्ग पर जबरदस्त पाला पड़ गया है। जिससे मार्ग पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। औली से तीन किमी नीचे से वाहनों की कतार लगी हुई है। औली जाने के लिए पर्यटकों को खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ रही है, जबकि वहां से लौटने वाले पाले में नीचे उतरते हुए फिसल रहे हैं।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड: औली और बदरीनाथ में सुबह-सुबह हिमपात, बर्फ की सफेद चादर से ढकीं चारधाम की वादियां, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थल-मुनस्यारी मार्ग पर बर्फ जमी, कई वाहन चालकों ने बदला रूट
मुनस्यारी के विभिन्न हिस्सों में रविवार देर हुए हिमपात के बाद ठंड बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। थल-मुनस्यारी सड़क में कई पर्यटकों के वाहन भी फंस गए। मार्ग में बर्फ जम जाने से कई वाहनों रूट बदलकर गए। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, खलियाटॉप सहित कई हिस्सों में जमकर हिमपात हुआ। रविवार शाम मुनस्यारी बाजार सहित कई अन्य हिस्सों में हिमपात हुआ। बर्फबारी से थल-मुनस्यारी सड़क में बर्फ जमने के बाद हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहन चालक मुनस्यारी-जौलजीबी होकर निकले। मुनस्यारी-थल सड़क में बर्फ के जमने के बाद कुछ देर तक पर्यटकों के वाहन फंसे रहे। इससे पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। इस कारण सुबह के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे बादल छंटने के बाद लोगों को राहत महसूस हुई।


30 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम फिर करवट बदलेगा। दो दिन छिटपुट बारिश के बाद 30 दिसंबर को पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पिथौरागढ़ के मौसम विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. चेतन भट्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश हो रही है। 28 और 29 दिसंबर को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी। इसके बाद 30 दिसंबर को लगभग 10 मिमी बारिश होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। डॉ. भट्ट ने बताया कि यह बारिश खेती के लिए लाभदायी साबित होगी।

चारों धामों में बर्फबारी

मसूरी में बहुत हल्की बर्फबारी
रविवार को पर्यटन स्थल औली में बर्फबारी से यहां आए पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। पहाड़ों की रानी मसूरी में बहुत हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का बिगड़ा मिजाज कायम रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में लोगों को थोडा एहतियात बरतने की जरूरत है।

दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों की मानें तो राज्य के पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और नई दिल्ली में मौसम के बदले मिजाज का असर राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में दिखाई दे रहा है।

रविवार को दिनभर मौसम खराब रहा और दोपहर बाद चारों धामों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में देर शाम से बारिश शुरू हो गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में चारों ओर बर्फ बिछ गई है, जबकि हेमकुंड साहिब में देर शाम तक बर्फबारी होती रही। औली और चोपता में पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं केदारनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 15 तक जा रहा है। यहां रविवार को छह इंच नई बर्फ जमी।

Uttarakhand Weather: सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, बढ़ी ठंड, मुनस्यारी बाजार में हुआ सीजन का पहला हिमपात, तस्वीरें

बर्फबारी और बारिश के कारण कड़ाके की ठंड
रविवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, माणा गांव, औली, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी, कांचुलाखर्क, नंदा घुंघटी और नीती घाटी के गांवों समेत केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी और बारिश के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचाव के कारण बाजारों में व्यापारी और राहगीरों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

नैनीताल में कड़ाके की ठंड, बर्फ की फाहें भी गिरी
नीताल में रविवार को कड़ाके की ठंड महसूस की गई। वहीं ठंड बढ़ने के बाद शाम चार बजे हवा के साथ बर्फ की फाहें भी गिरनी शुरू हो गई थी, जिन्हें देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही नैनीताल में हिमपात हो सकता है। शाम को साढ़े चार बजे मल्लीताल क्षेत्र में हवा में कुछ देर के लिए हल्की बर्फ की फाहें भी गिरीं, जिनकी लोगों ने वीडियो भी बनाई। वीडियो में भी बर्फ की फांहे गिरना साफ नजर आ रहा है लेकिन हवा चलने के बाद यह नजारा कुछ ही सेकेंड के लिए नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed