Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Air quality deteriorate during the festive season AQI at Ghanta Ghar crosses 100 Now

देहरादून: त्योहारी सीजन में बिगड़ने लगी हवा की सेहत, प्रदूषण बढ़ने के संकेत, घंटाघर में एक्यूआई 100 के पार

Sun, 08 Nov 2026 10:57 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Nov 2026 10:57 AM IST
सार

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक्यूआई की 24 घंटे थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। इस तरह दीपावली से पहले और बाद में विभिन्न स्थानों पर वायु प्रदूषण की स्थिति परखी जाएगी।

विज्ञापन
Dehradun Air quality deteriorate during the festive season AQI at Ghanta Ghar crosses 100 Now
देहरादून घंटाघर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन के बीच दून की हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। घंटाघर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 के पार पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक्यूआई की 24 घंटे थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। इस तरह दीपावली से पहले और बाद में विभिन्न स्थानों पर वायु प्रदूषण की स्थिति परखी जाएगी। आंकड़ों के अनुसार बीती छह नवंबर को घंटाघर का एक्यूआई 140 पहुंच गया। जबकि नेहरु कॉलोनी में वायु की गुणवत्ता 106 दर्ज की गई थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में एक्यूआई में वृद्धि होने के साथ सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम सर्द होने के साथ वातावरण में नमी बढ़ने से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। अब दीपावली से एक सप्ताह पूर्व और एक सप्ताह बाद की रीडिंग ली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं के रास्ते में बंगाल की खाड़ी से उठने वाली पूर्वी हवाएं जब आती हैं तो इस टकराव की वजह से हवा की रफ्तार काफी सुस्त पड़ जाती है। इससे प्रदूषक तत्व एक ही जगह जमा हो जाते हैं और हवा की सेहत खराब होने लगती है। निगरानी के दौरान सामने आने वाले आंकड़ों से शहर में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली 2026: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, लक्ष्मी पूजन के लिए मिलेगा 1 घंटा 54 मिनट, ये है शुभ मुहूर्त


मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-कोहरा बढ़ाएगा ठंड
उत्तराखंड में दीपावली में मौसम साफ रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में पारा गिरने और हल्का कोहरा छाने से सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

आने वाले दिनों की बात करें तो 11 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। 12 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 13 नवंबर को एक बार फिर पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों या ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाले बदलाव का सीधा असर मैदान के तापमान में भी देखने को मिलेगा। शनिवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर का तापमान सामान्य के आसपास रहा। जिसके चलते ठंड का अहसास कम हुआ। खासकर पर्वतीय इलाकों में दिन के समय मौसम सुहाना रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री इजाफे के साथ 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.5 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed