{"_id":"647fee2a753f2cb9ec0f7273","slug":"uttarakhand-weather-update-news-rain-in-six-districts-today-read-more-update-in-hindi-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather News: प्रदेश के छह जिलों में आज भी बारिश के आसार, यहां पढ़ें मौसम से जुड़ा पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather News: प्रदेश के छह जिलों में आज भी बारिश के आसार, यहां पढ़ें मौसम से जुड़ा पूरा अपडेट
Wed, 07 Jun 2023 08:15 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 07 Jun 2023 08:15 AM IST
सार
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amar ujala (file Photo)
विस्तार
प्रदेश के छह जिलों में आज बुधवार को भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKSSSC: आयोग ने जारी किया सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल, जानें जरूरी जानकारी
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पर्वतीय इलाकों में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, मंगलवार सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक बजे तक बड़कोट में 11.5, मुक्तेश्वर में 7.5 और तपोवन में 7.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन