फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Release Schedule of Physical efficiency test for recruitment of secretariat guard

UKSSSC: आयोग ने जारी किया सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल, जानें जरूरी जानकारी

Wed, 07 Jun 2023 12:55 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:55 AM IST
सार

आयोग ने पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा 21 मई को दोबारा कराई थी। महज पांच दिन के भीतर 26 मई को आयोग ने इसका परिणाम भी जारी कर दिया था।

विज्ञापन
UKSSSC Release Schedule of Physical efficiency test for  recruitment of secretariat guard
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा व अभिलेख सत्यापन 13 जून को कराएगा। इसके लिए आयोग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग ने पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा 21 मई को दोबारा कराई थी। महज पांच दिन के भीतर 26 मई को आयोग ने इसका परिणाम भी जारी कर दिया था। अब चयनितों के लिए शारीरिक मापजोख व अभिलेख सत्यापन की तिथि 13 जून तय की गई है।

विज्ञापन


UKSSSC: वन दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, अभ्यर्थी यहां से कर सकते हैं डाउनलोड
विज्ञापन


आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि रिजल्ट में क्रमांक 1 से 66 तक के चयनितों को आयोग के रायपुर स्थित कार्यालय में 13 जून को सुबह 9:30 बजे शारीरिक नाप-जोख परीक्षण व अभिलेख सत्यापन के लिए पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने सभी मूल प्रमाणपत्र लाने होंगे। उनकी दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां और छह पासपोर्ट साइज फौटो भी लानी होंगी। आयोग की वेबसाइट पर संवादन संख्या 79 में निर्धारित प्रारूप व अभिलेख सत्यापन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अभ्यर्थियों को अनिवार्य तौर पर पहुंचना होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अगर कोई गंभीर कारण हो तो निर्धारित तिथि से आगामी सात दिन की अवधि में अभिलेख सत्यापन के लिए अनुपस्थिति साक्ष्य के साथ पहुंचना होगा। आयोग परिसर में कैमरा, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed