फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update: Monsoon 2021 will Go from Uttarakhand till 10 october

उत्तराखंड: 10 अक्तूबर तक विदा हो जाएगा मानसून, इस साल 13 दिन अधिक सक्रिय रहा, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड

Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
सार

Uttarakhand Monsoon 2021 Update: राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों से मानसून दो दिन पूर्व ही जा चुका है, लेकिन अभी उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में इसकी सक्रियता दो-तीन दिन तक बनी हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Monsoon 2021 will Go from Uttarakhand till 10 october
उतराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों में उत्तर पश्चिम की हवाओं के सक्रिय होने के साथ ही मानसून विदाई की तैयारी में है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून 10 अक्तूबर तक उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों से पूरी तरह विदा हो जाएगा। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों का यह भी मानना है कि राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों से मानसून दो दिन पूर्व ही जा चुका है, लेकिन अभी उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में इसकी सक्रियता दो-तीन दिन तक बनी हुई है। हालांकि, मानसून की विदाई से पहले बारिश के आसार फिलहाल न के बराबर हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से रास्ता बंद, मलबे की चपेट में आया ऑपरेटर हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अमूमन 28 सितंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मानसून चला जाता है, लेकिन इस बार मानसून की सक्रियता एक हफ्ते बाद तक जारी रही। इसका ही असर रहा कि चार-पांच अक्तूबर तक राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली, लेकिन अगले दो दिन में मानसून की सक्रियता पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। 

उत्तर-पश्चिम की हवाओं में बढ़ा दबाव, तेजी से गिरेगा पारा 

मौसम विज्ञान के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही अब उत्तर-पश्चिम हवाओं का दबाव तेजी से बढ़ा है। इन हवाओं के सक्रिय होने के परिणामस्वरूप न सिर्फ आने वाले दिनों में तेजी से ठंडक बढ़ेगी, वरन पारा भी तेजी से गिरेगा। इन हवाओं की सक्रियता के कारण ही पिछले दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

इस बार सामान्य से दो फीसदी कम हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार इस साल राज्य में औसत से दो फीसदी कम बारिश हुई है। हर साल राज्य में सामान्यत: 1176.9 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 1153.4 मिमी बारिश हुई। इस साल बागेश्वर में सबसे अधिक 2215.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश 842.7 से काफी अधिक है। वहीं, हरिद्वार में सबसे कम 752 मिमी बारिश हुई है। जबकि सामान्यत: हरिद्वार में 971.2 मिमी बारिश होती है। जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो देहरादून में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई। देहरादून में इस साल महज 1362.4 फीसदी बारिश हुई। जबकि देहरादून में 1524.6 मिमी बारिश होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed