फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Landslide on Yamunotri Highway one Machine Operation injured

उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से रास्ता बंद, मलबे की चपेट में आया ऑपरेटर हायर सेंटर रेफर

Thu, 07 Oct 2021 10:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Oct 2021 10:34 PM IST
सार

Landslide on Yamunotri Highway: भूस्खलन की चपेट में आने से मशीन ऑपरेटर भी चोटिल हो गया है। ऑपरेटर को तुरंत बड़कोट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Landslide on Yamunotri Highway one Machine Operation injured
हाईवे खोलने में लगी जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर गुरुवार देर रात खरादी कुथनौर के बीच सड़क चौड़ीकरण के दौरान भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान हाईवे मलबा आने से बंद हो गया है। उधर, भूस्खलन की चपेट में आने से मशीन ऑपरेटर भी चोटिल हो गया है। 

विज्ञापन


ऑपरेटर को तुरंत बड़कोट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टर अगंद राणा ने बताया कि घायल मशीन ऑपरेटर को अंदरूनी चोटें होने के कारण हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: 10 अक्तूबर तक विदा हो जाएगा मानसून, इस साल 13 दिन अधिक सक्रिय रहा, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन


कार दुर्घटना में लापता दूसरे शिक्षक का शव भी बरामद
उत्तरकाशी में विकासखंड डुंडा के देवीधार रनाड़ी मोटर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में लापता चल रहे दूसरे शिक्षक का शव भी बरामद हो गया है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने शिक्षक के शव को चिन्यालीसौड़ के समीप टिहरी झील से बरामद किया है। बीते रविवार सुबह 10.45 बजे एक कार देवीधार रनाड़ी मोटर मार्ग पर भकड़ा के समीप अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में समा गई थी।

हादसे में कार सवार बुद्धि लाल (39) पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा भल्डियाणा टिहरी गढ़वाल व बिजेंद्र जोशी (40) पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम भैलूंता थाना लंबगांव टिहरी गढ़वाल लापता हो गए थे। सर्च टीम ने सोमवार देर शाम को भागीरथी झील से कार को निकाल दिया। बुद्धि लाल का शव भी कार के अंदर ही फंसा हुआ था। वहीं बृहस्पतिवार को दल ने दूसरे कार सवार बिजेंद्र जोशी का शव चिन्यालीसौड़ के समीप टिहरी झील से बरामद कर लिया है। 

टैक्सी सड़क पर पलटने से 10 छात्र घायल

देवप्रयाग-गजा मोटर मार्ग पर खरसाड़ा के समीप सामने से आ रहे वाहन को टक्कर से बचाने के चक्कर में एक टैक्सी सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार 10 स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चार छात्रों को ज्यादा चोट आने की वजह से उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

जीआईसी खरसाड़ा के 10 छात्र-छात्राओं ने छुट्टी होने के बाद घर आने के लिए एक टैक्सी से लिफ्ट ली। जीआईसी खरसाड़ा में निगेर, मरोड़ा, सोनी, कांडी व कुलसारी आदि गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। सभी बच्चे इन्हीं गांवों के हैं। देवप्रयाग की ओर आ रही टैक्सी कुछ आगे जाकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन को टक्कर को बचाते वक्त टैक्सी ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। 

वाहन पलटने से छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने सभी को वाहन से बाहर निकाल कर तत्काल अन्य वाहनों से सीएचसी देवप्रयाग भेजा। सीएचसी प्रभारी आशीष राणा ने बताया कि दुर्घटना में चोटिल आयुष के सिर, हाथ व पैर और लोकेश, रिंकी व आंचल (सभी निगेर निवासी) के हाथों में काफी चोटें आई हैं। ऐसे में उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। शेष अन्य को मामूली चोटें आई थी। उनको प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed