फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather update: March heat breaks 10 year record, temperature in Dehradun reaches 36 degrees

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मार्च की गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, देहरादून में 36 डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 30 Mar 2021 08:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Mar 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather update: March heat breaks 10 year record, temperature in Dehradun reaches 36 degrees
गर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राजधानी देहरादून में मार्च की गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को दून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। पिछले दस वर्षों में पहली बार मार्च में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा है। इससे पहले 2017 में मार्च के महीने में तापमान 35.9 डिग्री रहा था। मार्च में सबसे गर्म दिन 28 मार्च 1892 रहा था। तब तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया था। 

विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी दून और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर तक गर्मी काफी अधिक बढ़ गई। दोपहर बाद गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी भी होने लगी। तेज धूप के कारण लोग पसीना-पसीना हो गए। गर्मी बढ़ने के कारण मंगलवार को लोगों ने इस साल पहली बार पंखे और एसी का इस्तेमाल किया। दोपहर बाद गर्मी बढ़ने के चलते लोगों को पंखा और एसी चलाना पड़ा। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शाम और रात को भी तापमान काफी अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री से अधिक रहा।
विज्ञापन


भारत-चीन सीमा: कई जगह पसरे 40 फुट लंबे ग्लेशियर, बर्फ हटाने में दिन रात जुटी टीम, तस्वीरें... 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। अगले कुछ समय में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के स्तर को पार कर सकता है। उन्होंने बताया कि अब रात के तापमान में भी इजाफा होगा और गर्मी बढ़ेगी। 

वर्षवार मार्च माह का सर्वाधिक तापमान

वर्ष    अधिकतम तापमान
2020-    30.1
2019-    34.6
2018-    33.7
2017-    35.9
2016-     34.6
2015-     32.7
2014-      31.2
2013-      31
2012-      34
2011       31.7

माणापास सड़क बर्फबारी के कारण बंद

भारत-चीन सीमा सड़क को खोलने के लिए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) इन दिनों दिन रात जुटा हुआ है। सड़क पर आए भारी भरकम ग्लेशियरों को हटाने के लिए जेसीबी और मजदूर जुटे हुए हैं।

सर्दियों में चीन सीमा को जोड़ने वाली माणापास सड़क बर्फबारी के कारण बंद हो जाती है, जिसे खोलने के लिए बीआरओ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इन दिनों बीआरओ की टीम सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का काम कर रही है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर कई जगह 40 फीट तक के ग्लेशियर टूटकर आए हुए हैं। सोमवार को होली खेलने के बाद बीआरओ के मजदूर फिर बर्फ हटाने में जुट गए।

कई जगह पर आए ग्लेशियरों को हटाया जा चुका है, जबकि बलवान नाले के पास अभी भी 40 फीट लंबा ग्लेशियर जमा है, जिसे काटकर मार्ग बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले बीआरओ की टीम मलारी हाईवे को नीती गांव तक खोल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed