Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी, तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के दौरान अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही संवदेनशील इलाकों में भी जाने से बचें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश हुई। वहीं, मैदान में हल्की बूंदा बांदी ने और उमस बढ़ा दी। उधर, प्रदेश के अधिकतर जिलों में दो दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।
Uttarakhand Weather: बिशनपुर में भूस्खलन के चलते साढ़े पांच घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे, फंसे यात्री हुए रवाना
तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में कल बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही स्कूल बंद हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.